फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Road Rage: Car hits bike in Alipur, drags it for 100 meters, young man dies in Delhi

Road Rage Delhi : बेलगाम कार सवार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा; युवक की मौत

Fri, 11 Apr 2025 02:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Apr 2025 02:36 AM IST
सार

परिवार वालों का आरोप है कि कार चालक ने करीब सौ मीटर तक युवक को घसीटा, जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Road Rage: Car hits bike in Alipur, drags it for 100 meters, young man dies in Delhi
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीपुर में बुधवार रात बख्तावरपुर-हिरणकी रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। परिवार वालों का आरोप है कि कार चालक ने करीब सौ मीटर तक युवक को घसीटा, जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार को घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी चालक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त 35 साल के मंजीत के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ हिरणकी गांव में रहते थे। परिवार में माता-पिता, तीन भाई, पत्नी और छह साल की बेटी है। वह नरेला के भाेरगढ़ स्थित फैक्टरी में ठेकेदारी करते थे। मंजीत के भाई लोकेश ने बताया कि बुधवार रात काम खत्म करने के बाद वह घर लौट रहे थे। कुशक गांव के पास बख्तावपुर-हिरणकी रोड पर पहुंचते ही बुराड़ी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दिल्ली में 'खून' की होली: मामूली सी बात पर पहले मारी सिर पर शराब की बोतल, फिर कांच से काट दिया गला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वहां बने स्पीड ब्रेकर से गुजरने के दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और टक्कर लगते ही बाइक और मंजीत कार की बोनट के नीचे फंस गए। कार बाइक और मंजीत को 100 मीटर तक घसीटता चला गया। फिर चालक कार को रोककर वहां से भाग गया। राहगीरों से मिली जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मंजीत को पास के अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार नंबर के जरिये चालक की पहचान करने के बाद उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान पल्ला निवासी सुरेश के रूप में हुई है।


आधा अधूरा ब्रेकर बना मौत का कारण
मंजीत के भाई लोकेश ने बताया कि आधा अधूरा ब्रेकर मौत का कारण बना है। उनका आरोप है कि जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पर बुधवार को दिन में कोई ब्रेकर नहीं बना था। रात में अचानक वहां पर आधा अधूरा स्पीड ब्रेकर बना दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें बताया कि तेज रफ्तार कार चालक स्पीड ब्रेकर के अचानक आने अपने कार से नियंत्रण खो दिया और कार मंजीत की बाइक से टकरा गया। उन्होंने बताया कि स्पीड ब्रेकर से पहले वहां कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है।

बाउंसर का काम भी करते थे मंजीत
मंजीत की मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। भाइयों ने बताया कि सबसे बड़े भाई होने की वजह से उनपर घर की पूरी जिम्मेदारी थी। फैक्टरी में काम करने के साथ ही वह बाउंसर के तौर पर भी काम करते थे। भाई की मौत के बाद से परिवार पूरी तरह से टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed