फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man killed with broken liquor bottle in road rage in Delhi on holi

दिल्ली में 'खून' की होली: मामूली सी बात पर पहले मारी सिर पर शराब की बोतल, फिर कांच से काट दिया गला

Sat, 15 Mar 2025 05:04 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 05:04 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि मृतक आशीष अपने दोस्त के संग होली खेलकर लौट रहा था। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धानिया ने बताया कि14 मार्च को कल्याण पुरी पुलिस थाने में एनएच-24 के पास हुए हमले के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि बाइक सवार दो लोगों ने एक अन्य व्यक्ति पर बोतल से हमला किया और उसका गला रेत दिया और फिर राज नगर, गाजियाबाद की ओर भाग गए।

विज्ञापन
man killed with broken liquor bottle in road rage in Delhi on holi
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

होली के दिन शराब के नशे के खुमार में दो युवकों ने रोडरेज के दौरान एक युवक की बोतल से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान आशीष (26) के रूप में हुई है। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। वारदात के कुछ ही घंटों बाद सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनको दबोच लिया गया।

विज्ञापन

आरोपियों पर पहले भी दर्ज है मामला
पकड़े गए आरोपियों की पहचान इंदिरापुरम, गाजियाबाद निवासी पंकज कुमार सिंहा (30) औश्र मंडावली, दिल्ली निवासी जीतू (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ पहले एक-एक आपराधिक मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास ने बयां की वारदात की कहानी
पुलिस ने आशीष के दोस्त विकास के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया। उसने अपने बयान में बताया है कि वारदात के समय वह और आशीष होली खेलने के बाद वापस खोड़ा कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में आरोपियों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपियों ने झगड़े के दौरान आशीष की बोतल से वारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि शुक्रवार शाम 5.30 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि कल्याणपुरी इलाके में एक युवक का बोतल से गला रेत दिया गया है। खबर मिलने के बाद फौरान कल्याणपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक घायल को मैक्स अस्पताल ले जाया जा चुका था।

पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता चला कि आशीष की मौत हो चुकी है। अस्पताल में चश्मदीद और आशीष का दोस्त विकास मिला। उसने बताया कि आशीष भारत नगर खोड़ा कॉलोनी में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता और तीन भाई है। वह अपने पिता के साथ नोएडा सेक्टर-9 में बीड़ी सिगरेट का खोखा लगाता था।

वारदात के समय वह दोस्तों के साथ होली खेलकर लौट रहा था। इस बीच जैसे ही यह लोग एनएच-24 के कट पर पहुंचे। इस बीच बाइक सवार दोनों लड़कों ने इनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। बाद में उल्टा दोनों झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर अचानक एक आरोपी ने शराब की बोतल से पहले आशीष के सिर पर वार दिया।

इससे बोतल टूट गई। इसके बाद आरोपियों ने टूटी बोतल से आशीष का गला रेत दिया। वारदात के बाद दोनों अपने पल्सर बाइक से भाग गए। फौरन मामला दर्ज कर एसएचओ कल्याणपुरी मुकेश बालियान, एटीओ इंस्पेक्टर दीपक कुमार व अन्यों की टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध कबूल भी कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed