{"_id":"5d4985388ebc3e6cb025cebd","slug":"road-caves-near-dps-due-to-heavy-rain-in-indrapuram-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: भारी बारिश के कारण इंदिरापुरम में धंस गई निर्माणाधीन सड़क, जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: भारी बारिश के कारण इंदिरापुरम में धंस गई निर्माणाधीन सड़क, जलभराव से लोग परेशान
Tue, 06 Aug 2019 07:31 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 06 Aug 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
इंदिरापुरम में धंसी सड़क
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली एनसीआर में मंगलवार सुबह से लगातार हो रही बारिश ने एक तरफ लोगों को गर्मी और उमस से तो राहत दिया है, लेकिन दूसरी ओर जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में तो ऑटो और दोपहिया वाहनों का चलना दुस्वार हो गया है।
विज्ञापन
नालियों और सड़कों पर इतना पानी भर चुका है कि यह रास्ते से गुजरने वालों के लिए खतरे से खाली नहीं है। इस बीच इंदिरापुरम स्थित डीपीएस के सामने निर्माणाधीन सड़क का एक हिस्सा भारी बारिश के कारण धंस गया।
विज्ञापन
यह सड़क एक तरफ प्रशासन के खोखले दावों की पोल खोल रही है, तो वहीं दूसरी ओर लोगों के लिए परेशानी का सबब भी बनी हुई है। इसी जर्जर सड़क के बचे हुए हिस्से के ऊपर कई गाड़ियां चल रही हैं। ऐसे में लोगों की जान को भी खतरा है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले साल भी इंदिरापुरम में आवासीय इलाके की जमीन धंसने का ऐसा हादसा हुआ था। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से इस समस्या के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।