{"_id":"5c5e13c3bdec224b6e13a280","slug":"road-accidents-rising-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में सड़क हादसे घटे, भारत में बढ़ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन में सड़क हादसे घटे, भारत में बढ़ रहे
Sat, 09 Feb 2019 05:11 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 09 Feb 2019 05:11 AM IST
विज्ञापन
accident
एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा सुरक्षा फाउंडेशन के सहयोग से छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को जीवन रक्षा नामक सड़क सुरक्षा कार्यक्रम पर सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
सम्मेलन का शुभारंभ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के आयुक्त मनोरंजन कुमार, लोकसभा टीवी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमित सिंह ने किया। इसमें एमिटी विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
मनोरंजन कुमार ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत में सड़क दुर्घटना की संख्याओं में इजाफा हुआ है, वहीं चीन में सड़क दुर्घटना की दर में एक तिहाई की कमी आई है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना का असर सिर्फ उस व्यक्ति पर नहीं पड़ता, जो उस दुर्घटना में घायल हुआ। किसी की मृत्यु का असर उसके परिवार पर भी पड़ता है। सड़क दुर्घटना कभी भी किसी के साथ हो सकती है। यह लोगों की जाती, धर्म, पहनावा, अमीरी गरीबी, संस्कृति आदि नहीं देखती है।