फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Road Accident Report 257 deaths due to violation of traffic rules in Delhi

सड़क दुर्घटना रिपोर्ट 2022: ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से 257 मौतें, इस कारण होती हैं सबसे ज्यादा घटनाएं

Mon, 18 Dec 2023 01:03 PM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Dec 2023 01:03 PM IST
सार

दिल्ली यातायात पुलिस अधिकारियों के अनुसार सड़क दुर्घटनाएं सड़क इंजीनियरिंग से लेकर कई कारकों के कारण होती हैं। इनमें नागरिकों में जागरूकता की कमी से जुड़ी खामियां, सड़क-स्वामित्व वाली एजेंसियां, इंजीनियरिंग प्राधिकरण, आपातकालीन स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली, यातायात पुलिस और नागरिक स्वयं भी जिम्मेदार होते हैं।

विज्ञापन
Road Accident Report 257 deaths due to violation of traffic rules in Delhi
हादसे में क्षतिग्रस्त कार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्लीवासी ट्रैफिक नियमों की परवाह नहीं करते और ट्रैफिक नियमों का सबसे ज्यादा उल्लंघन करते हैं। इस कारण दिल्ली में सबसे ज्यादा ज्यादा जानें जाती हैं। या कहें कि सड़क दुर्घटना के ज्ञात कारणों में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने से ज्यादा लोगों की मौत होती है। 
विज्ञापन


दूसरा सबसे बड़ा कारण 
वाहनों की तेज रफ्तार है। दिल्ली में वर्ष 2022 में 1461 लोगों की जान गई, जबकि 5201 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 257 लोगों की मौत ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण हुई। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा की ओर से जारी सड़क दुर्घटना रिपोर्ट-2022 से पता लगता है कि दिल्ली में लोग ट्रैफिक  नियमों का सबसे ज्यादा उल्लंघन करते हैं। 
विज्ञापन


इस कारण दिल्ली में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। रिपोर्ट में यातायात नियमों को सशक्त और प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने के लिए यातायात प्रबंधन जरूरी है। तेज गति से गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं का दूसरा कारण बनकर उभरा है। तीसरा कारण सड़कों पर बने तीखे मोड़ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली यातायात पुलिस अधिकारियों के अनुसार सड़क दुर्घटनाएं सड़क इंजीनियरिंग से लेकर कई कारकों के कारण होती हैं। इनमें नागरिकों में जागरूकता की कमी से जुड़ी खामियां, सड़क-स्वामित्व वाली एजेंसियां, इंजीनियरिंग प्राधिकरण, आपातकालीन स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली, यातायात पुलिस और नागरिक स्वयं भी जिम्मेदार होते हैं। 
 

पैदल यात्री दुर्घटना संभावित क्षेत्र

117 दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में से 24 की पहचान पैदल यात्री दुर्घटना के रूप में की गई है। तीन या अधिक घातक या दस या अधिक के मानदंड के आधार पर 500 मीटर व्यास की सीमा के भीतर कुल पैदल यात्री दुर्घटनाएं शामिल की गई हैं। 
 

12 दुर्घटना संभावित क्षेत्र 

जोन प्रकार    दुर्घटना संभावित क्षेत्र
मल्टी-लेवल इंटरसेक्शन    28
चौराहा    20
सड़क विस्तार    15
टी-इंटरसेक्शन    13
मेट्रो स्टेशन    10 
मल्टी-इंटरसेक्शन    9
हाईवे गांव    7
बस-स्टैंड     6
अस्पताल     4
एक्सचेंज हब    3
राउंड अबाउट    1
फ्लाईओवर    1
कुल    117
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed