फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Road accident on yamuna expressway

ट्रक की टक्कर से बिजनेसमैन की मौत, पांच घायल

Mon, 30 Jun 2014 06:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा/नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा/नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jun 2014 06:46 AM IST
विज्ञापन
Road accident on yamuna expressway

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक की टक्कर से मारुति वैन सवार व्यापारी की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया है। घटना रविवार तड़के करीब चार बजे जीरो प्वाइंट से 75 किलोमीटर पर हुई।

विज्ञापन


कासना पुलिस ने बताया कि गली नंबर छह नरेला दिल्ली निवासी कपड़ा व्यापारी प्रवेश (35), रामखिलावन,  अजय, आकाश और संजय समेत छह लोग मारुति वैन से बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से 75 किलोमीटर मथुरा के पास पहुंची तो पीछे से आए तेज गति से दौड़ रहे एक ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे मारुति वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में  सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हाईवे कर्मियों ने ग्रेनो के कैलाश अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार के दौरान डॉक्टरों ने प्रवेश को मृत घोषित कर दिया जबकि घायलों को आईसीयू में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर देर शाम घायलों को दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने प्रवेश के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


कारें टकराईं, एक की मौत
दिल्ली के फतेहपुरबेरी इलाके में शनिवार देर रात बेलगाम स्कोडा कार ने जैन एस्टिलो कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद एस्टिलो कार पलट गई। हादसे में एस्टिलो कार चालक बुरी तरह जख्मी हो गया।

गंभीर हालत में पीड़ित मुनीष को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर स्कोडा कार छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक मुनीष एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सफदरजंग स्थित दफ्तर की कार चलाता था। शनिवार देर रात को मुनीष गुड़गांव से अपनी जैन एस्टिलो कार से लौट रहा था।


इस बीच फतेहपुरबेरी इलाके में वह मेट्रो पिलर नंबर-51-52 के पास मुड़ने के लिए रुका। इसी दौरान पीछे से आई स्कोडा कार ने मुनीष की कार को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस स्कोडा कार चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed