फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   road accident in delhi young woman died

विवेक विहार में रफ्तार और नशे का कॉकटेल, बेलगाम कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत

Sun, 28 Jul 2019 09:01 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Jul 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
road accident in delhi young woman died
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे को तोड़ती हुई बड़े दिशा सूचक बोर्ड से टकराकर पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार चार लोग कार से बाहर आ गिरे। राहगीरों ने आनन-फानन में सभी घायलों को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डीयू की छात्रा व एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की शिनाख्त सिरसा, हरियाणा निवासी छात्रा रूबल (20) और प्रभजोत सिंह (18) के रूप में हुई है। घायल केशव (21) की हालत नाजुक होने पर उसे गंगाराम अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं घायल युवती अर्शप्रीत कौर (19) का जीटीबी में इलाज जारी है।

विज्ञापन


हादसे में कार चला रहा लक्ष्य मल्होत्रा (22) सीट बेल्ट और एयर बैग खुलने की वजह से बच गया। उसको मामूली चोट लगी हैं। दरअस्ल अर्शप्रीत का शनिवार को बर्थडे था। उसी का बर्थडे मनाकर सभी वापस लौट रहे थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हादसे के समय लक्ष्य व बाकी लोगों ने शराब पी हुई थी। पुलिस वो कार से शराब की कुछ बोतलें व सिगरेट के पैकेट मिले हैं। हादसे के बाद लक्ष्य जीटीबी अस्पताल से मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से सिरसा की रहने वाली रूबल सोहनगंज, सब्जी मंडी इलाके में पीजी में रहती थी। रूबल डीयू के दौलतराम कॉलेज में ग्रेजुएशन फाइनल ईयर की छात्रा थी। वहीं दिलशाद गार्डन के फ्लैट में रहने वाली अर्शप्रीत विवेक विहार स्थित विवेकानंद कॉलेज में ग्रेजुएशन फाइनल ईयर की छात्रा है। अर्शप्रीत और रूबल बचपन की दोस्त हैं। प्रभजोत परिवार के साथ सोहनगंज में रहता है। अर्शप्रीत के अलावा केशव, प्रभजोत और रूबल पढ़ाई करने के साथ-साथ कमला नगर में अक्षय मल्होत्रा नामक युवक के कॉल सेंटर में नौकरी करते थे। अक्षय का छोटा भाई लक्ष्य मल्होत्रा, अर्शप्रीत का दोस्त है। शनिवार को अर्शप्रीत का बर्थडे था। लक्ष्य, केशव, रूबल और प्रभजोत ने अर्शप्रीत का बर्थडे मनाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात के समय लक्ष्य अपने भाई की होंडा सिटी कार लेकर आ गया। पांचों ने दिलशाद गार्डन में अर्शप्रीत के फ्लैट पर रातभर पार्टी की। इस बीच रविवार तड़के 5.00 बजे पांचों दोस्त गाजियाबाद के रामप्रस्थ अपने एक दोस्त से मिलने गए। वहां से सभी वापस कमला नगर के लिए वापस लौट रहे थे। कार लक्ष्य चला रहा था। रूबल चालक के बराबर वाली सीट पर बैठी थी। बाकी पीछे केशव, अर्शप्रीत व प्रभजोत बैठे थे। रामप्रस्थ से निकलने के बाद लक्ष्य काफी तेज गति से कार चलाने लगा। सीमापुरी अंडरपास से पहले वह कार से नियंत्रण खो बैठा और पेट्रोल पंप के सामने डिवाइडर से कार टकरा गई।


कार ने डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे को तोड़ा, इसके बाद बड़े दिशा सूचक बोर्ड से टकराकर पलट गई। रूबल, केशव, अर्शप्रीत और प्रभजोत कार से बाहर निकलकर सड़क पर गिर गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग मदद को भागे। लक्ष्य ने शुरूआत में मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। वह केशव को अस्पताल ले जाने की बात कर जीटीबी अस्पताल पहुंचा, जहां से वह फरार हो गया। बाकी लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां रूबल और प्रभजोत को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed