फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rise in Petrol and Diesel price in Delhi may effect present economy

दिल्ली: फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, अब 73.91 रुपये में मिलेगा एक लीटर

Mon, 23 Sep 2019 06:58 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 23 Sep 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
Rise in Petrol and Diesel price in Delhi may effect present economy
पेट्रोल पंप - फोटो : PTI

सऊदी अरब में तेल संयंत्रों पर आए संकट के बाद दुनिया भर के बाजारों पर इसका असर दिखने लगा है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 29 पैसे की बढ़ोतरी हुई। नई कीमत के मुताबिक राजधानी में पेट्रोल के दाम बढ़कर 73.91 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


वहीं 18 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ दिल्ली में डीजल का दाम 66.74 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुका है। बता दें कि 17 सितंबर से इंधन की कीमत में हो रही बढ़ोतरी के बाद रविवार को लगातार छठे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में उछाल आया है। बीते छह दिनों में पेट्रोल के दामों में कुल 1.59 रुपये और डीजल में 1.31 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर हुए ड्रोन हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल आपूर्ति में पांच प्रतिशत की कमी आई है। वहीं कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी चिंता का संकेत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इसी तरह कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आता रहा तो देश की अर्थव्यवस्था तो भारी नुकसान पहुंच सकता है। बता दें कि भारत हर महीने सऊदी अरब से 20 लाख टन कच्चे तेल का आयात करता है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को सऊदी अरब के नए पेट्रोल मंत्री प्रिंस अब्दुल्लाजीज बिन सलमान से हुई बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने भारत को पेट्रोल की तय मात्रा का निर्यात सुनिश्चित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed