{"_id":"56f2590d4f1c1bd727f14d24","slug":"right-time-for-holika-dahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका दहन को लेकर है अगर कोई भ्रम, तो पढ़ लें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका दहन को लेकर है अगर कोई भ्रम, तो पढ़ लें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Mar 2016 02:30 PM IST
विज्ञापन
होलिका दहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाल्गुन शुक्ला पूर्णिमा में प्रदोष के समय होलिका दहन का विधान है। धर्मशास्त्रों में दिन में, चतुर्दशी में, प्रतिपदा एवं भद्राकाल में होलिका दहन निषिद्ध है।
विज्ञापन
यदि पूर्णिमा दो दिन प्रदोषकाल को व्याप्त कर रही हो तो दूसरे दिन ही प्रदोष काल में होलिका दहन किया जाता है। यह जानकारी अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के महासचिव आचार्य कृष्णदत्त शास्त्री ने दी।
विज्ञापन
उनका कहना है कि इस वर्ष फाल्गुन शुक्ला पूर्णिमा का मान 27 घटी 50 पल हैं और अगले दिन बृहस्पतिवार को प्रतिपदा का मान 34 घटी 10 पल है। यहां प्रतिपदा का मान पूर्णिमा से अधिक है।
विज्ञापन
इस कारण परवर्ती तिथि प्रतिपदा वृद्धगामिनि हुई। इस परिस्थिति में ‘भविष्योत्तर पुराण‘ का निर्णय है कि दूसरे दिन पूर्णिमा के उस अंतिम भाग में जहां वह सायंकाल (दिन के पंचम पंचमास) को व्याप्त कर रही हो तो होलिका दहन कर लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष फाल्गुन शुक्ला पूर्णिमा बुधवार 23 मार्च को है प्रदोष काल में सायं 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक होलिका दहन निशंक रूप से सारे देश में किया जाएगा। वहीं 24 मार्च को होलिका धूलि धारण, धुलैंडी, होला महोत्सव परम्परानुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।