फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Richest candidate of AAP is Ashutosh

करोड़ों के मालिक हैं ये 'आम आदमी'

Sat, 22 Mar 2014 08:24 AM IST
Updated Sat, 22 Mar 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
Richest candidate of AAP is Ashutosh

दिल्ली आम आदमी पार्टी के चांदनी चौक लोकसभा सीट के प्रत्याशी आशुतोष, सादगी के साथ नामांकन करने पहुंचे। कार्यकर्ता ही नहीं पार्टी के उम्मीदवार भी मुझे स्वराज चाहिए लिखी हुई टोपी पहनकर पहुंचे थे।

विज्ञापन


प्रत्याशी के उपायुक्त कार्यालय के भीतर जाने के बाद विधायक वंदना कुमारी के साथ कार्यकर्ता वहीं चौकड़ी जमाकर सड़क पर ही बैठ गए। वहां उपस्थित कुछ लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा कि पार्टी को धरना देने की आदत है। यही वजह है कि कार्यकर्ता सड़क पर ही चौपाल लगाकर बैठ गए हैं।
विज्ञापन


चल संपत्ति------------40,54,458
अचल संपत्ति-------------7,70,67,320
देनदारी-------------1,11,40,787

इसके अलावा एक फॉक्सवेगन, एक यमहा बाइक भी है। इन्होंने एमफिल कर रखा है। साथ ही इन पर दो मामले दर्ज हैं।

सादगी के पुजारी का पोता भी है करोड़पति

Richest candidate of AAP is Ashutosh

पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राजमोहन गांधी ने पर्चा भरा। कांग्रेसी उम्मीदवार जहां भारी तामझाम केसाथ नामांकन करने पहुंचे, वहीं राजमोहन समर्थकों के साथ पुश्ता रोड से पैदल ही वहां आए। उनके साथ ना तो गाड़ियों का काफिला था और ना ही ढोल नगाड़े।

राजमोहन जैसे ही नामांकन स्थल के 100 मीटर के दायरे के पास पहुंचे तो उन्होंने खुद समर्थकों से हाथ जोड़कर नारेबाजी बंद करने की अपील की। वो केवल 10 लोगों के साथ नामांकन करने गए। इस मौके पर राजमोहन गांधी ने कहा कि वर्षों से धूल झोक कर राज कर रहे लोगों को जनता सिखाएगी। यह चुनाव वो अकेले नहीं बल्कि जनता के साथ मिलकर लड़ रहे हैं।

चल संपत्ति----------2,12,08,736
अचल संपत्ति--------2.70,00,000
देनदारी--------------कुछ नहीं
वाहन----------------कार नहीं
शिक्षा--------------पोस्ट ग्रेजुएट

आम नहीं हैं ‘आप’ की शाजिया

Richest candidate of AAP is Ashutosh

आचार संहिता का खयाल कर साधारण तरीके से गाजियाबाद सीट के लिए नामांकन कराने पहुंचीं आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शाजिया इल्मी ‌को नामांकन से पहले करीब घंटे भर तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि यह देरी उन्हीं के प्रस्तावकों के न आने से हुई थी। दरअसल उनके प्रस्तावकों के समय से कलक्ट्रेट नहीं पहुंचे। इस वजह से नामांकन के कागजात तैयार नहीं हो सके। इसके लिए शाजिया को घंटे भर इंतजार करना पड़ा।

इस दौरान शाजिया लोगों से बातचीत करती रहीं। नामांकन के दौरान ‘आप’ का कोई पदाधिकारी भी शाजिया के साथ नहीं दिखा। शुक्रवार को शाजिया करीब दोपहर दो बजे नामांकन करने कलक्ट्रेट पहुंचीं। शाजिया अपने चार समर्थकों के साथ आईं। नामांकन के लिए भवन में प्रवेश करने पर शाजिया को पता चला कि नामांकन के लिए जरूरी कागजात उनके पास नहीं हैं साथ ही दो प्रस्तावक भी नहीं पहुंचे।

शाजिया की चल संपत्ति 2,64,24,702 रुपये है तो उनके पति की चल संपत्ति 13,32,68,830 रुपये की है। शाजिया के पास 40,90,900 रुपये की अचल संपत्ति है तो उनके पति के पास 1,70,75,937 रुपये की अचल संपत्ति है।

विज्ञापन

इनके पत्नी की आय शून्य, लेकिन 25 लाख की मालकिन

Richest candidate of AAP is Ashutosh

पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जरनैल सिंह सादगी के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। उनके आने के बारे में किसी को मालूम नहीं हुआ। उनके साथ केवल उनकी मां, पत्नी और बेटा थे।

जरनैल सिंह चुपचाप पश्चिमी जिला के उपायुक्त कार्यालय में नामांकन दाखिल करने पहुंचे। वहां मौजूद उनके समर्थकों को भी पता नहीं चला कि वे कब आए। पुलिस को भी उनके आने की सूचना नहीं मिल सकी।

जरैनल सिंह की वार्षिक आय 3,16,000 रुपये, जबकि उनकी पत्नी की वार्षिक आय शून्य है। हालांकि उनकी पत्नी के पास 4,50,000 रुपये की ज्वेलरी है। और खुद जरनैल सिंह के पास भी 1,50,000 रुपये की ज्वेलरी है। वाहन में उनके पास एक जेन कार है। उनके पास चल संपत्ति कुल 9,95,000 रुपये है। जबकि उनकी पत्नी के पास 7,27,535 रुपये की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति खुद के पास 85,00,000 रुपये और पत्नी के पास 13,00,000 रुपये है।

बड़े जमींदार हैं गौतमबुद्ध नगर के आप प्रत्याशी

Richest candidate of AAP is Ashutosh

गौतमबुद्ध नगर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी केपी सिंह के पास 90 हजार रुपए नकद हैं। बैंक खाते में 9 लाख 83 हजार 225 रुपए हैं। 85 हजार रुपए के कंपनियों में शेयर हैं।

राष्ट्रीय बचत पत्र 9 लाख 85 हजार रुपए के हैं। जेवरात 92 हजार रुपए के हैं। उनके पास 20 लाख 50 हजार रुपए की कृषि योग्य भूमि है। आवासीय भवन की कीमत 1 करोड़ 8 लाख 90 हजार रुपये है। केपी सिंह पर 5 लाख 92 हजार रुपए का ऋण है।

उनकी पत्नी के पास 80 हजार रुपए नकद हैं। बैंक खाते में 71 हजार 627 रुपए हैं। 30 हजार रुपए के शेयर हैं। 2 लाख रुपए के बचत पत्र हैं। तीन लाख रुपए के जेवरात हैं। व्यावसायिक भवन की कीमत 6 लाख रुपए है।

बिजनेसमैन हैं फरीदाबाद के आप प्रत्याशी

Richest candidate of AAP is Ashutosh

राजीव कालोनी, बल्लभगढ़ के निवासी पुरुषोत्तम डागर ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर रखी है। पढ़ाई के बाद उन्होंने प्रिंटिंग मशीन का अपना व्यवसाय शुरू कर दिया। उनकी कुल संपत्ति 75,42,858 रुपये है। जबकि पत्नी प्रीती डागर की संपत्ति 19,39,350 रुपये है।

जबकि करीब 17 एकड़ कृषि योग्य जमीन है। वहीं गैर कृषि जमीन भी 2 कनाल हैं। नकद राशि 78 हजार 580 रुपये, पत्नी के पास राशि 12 हजार 550 रुपये और राष्ट्रीय बचत स्कीम में    60 हजार रुपये का इनवेस्टमेंट है।

वहीं इंश्योरेंस में 50 हजार रुपये भी लगा रखे हैं। वाहन में मारुति अल्टो, घर में सोना 480 ग्राम, पत्नी के पास 610 ग्राम और पत्नी के पास चांदी 2 किग्रा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed