फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rewa Express, including Garhwal will not today 9 trains.

आज नहीं चलेंगी गढ़वाल रीवा एक्सप्रेस समेत 9 ट्रेनें

Mon, 01 Feb 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 01 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rewa Express, including Garhwal will not today 9 trains.
कोहरे के सीजन के चलते सप्ताह के पहले दिन सोमवार को रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को रीवा, गढ़वाल एक्सप्रेस समेत 9 ट्रेनें कैंसल रहेंगी।
विज्ञापन


देहरादून, मुरादाबाद रूट और अलीगढ़ रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने से दैनिक यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रविवार को भी दो महत्वपूर्ण ट्रेनें कैंसल रहीं।
विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली-जम्मू तवी शालीमार एक्सप्रेस और गढ़वाल एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। ऐसे में वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को भी ये ट्रेनें निरस्त रहीं थी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कोहरे के कारण बिगड़े ट्रेनों के शेड्यूल को सही करने के लिए उन्हें बीच में ब्रेक दिया गया है। कई ट्रेनों को सप्ताह में एक दिन तो कई को दो दिन निरस्त किया गया है।


अधिकारियों के मुताबिक सोमवार आनंद विहार-रीवा एक्सप्रेस, मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस, दिल्ली-कोटद्वार गढ़वाल एक्सप्रेस (अप-डाउन), दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस, दिल्ली-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस (अप-डाउन), आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस और देहरादून-नई दिल्ली नंदा देवी एक्स्प्रेस नहीं चलेंगी। इससे पहले रविवार को नई दिल्ली-गया महाबोधि और सद्भावना एक्सप्रेस कैंसल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed