फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Review of police data of eight districts revealed that criminal incidents have reduced in Delhi

Delhi Crime: राजधानी में 22.30 फीसदी कम हुए अपराध, पुलिस के आठ जिलों की डाटा की समीक्षा में हुआ यह खुलासा

Tue, 16 Apr 2024 04:34 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 16 Apr 2024 04:34 AM IST
सार

जोन-एक की बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, एक जनवरी से लेकर 31 मार्च, 2024 तक इन जिलों में कुल 35074 केस दर्ज हुए हैं, जबकि इस अवधि में पिछले वर्ष 45155 केस दर्ज हुए थे। इस हिसाब से इन जिलों में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अभी कुल 22.30 फीसदी अपराध कम हुआ है।

विज्ञापन
Review of police data of eight districts revealed that criminal incidents have reduced in Delhi
डीसीपी सेंट्रल हर्षवर्धन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। इस वर्ष के शुरुआती तीन महीने में राष्ट्रीय राजधानी में आपराधिक वारदात 22.30 फीसदी कम हुई हैं। जोन-एक की बैठक में दिल्ली पुलिस के आठ जिलों की डाटा की समीक्षा में ये खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अन्य जिलों में अपराध कम हुआ है। अन्य सात जिलों के डाटा की अभी समीक्षा होनी है। इसे पुलिस आयुक्त के साथ होने वाली बैठक में रखा जाएगा। खास बात ये है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष के शुरुआती तीन महीने में अपराधों में 37.72 फीसदी की कमी आई है। ये अपने आप में एक रिकार्ड है। उत्तर-पश्चिमी जिले में सबसे ज्यादा 30.38 फीसदी अपराध कम हुआ है।
विज्ञापन


जोन-एक में उत्तर-पूर्व, पूर्व, शाहदरा, रोहिणी, उत्तर-पश्चिमी, बाहरी-उत्तरी, उत्तरी और मध्य जिला आते हैं। जोन-एक की बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, एक जनवरी से लेकर 31 मार्च, 2024 तक इन जिलों में कुल 35074 केस दर्ज हुए हैं, जबकि इस अवधि में पिछले वर्ष 45155 केस दर्ज हुए थे। इस हिसाब से इन जिलों में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अभी कुल 22.30 फीसदी अपराध कम हुआ है। सभी नौ जिलों में अपराध कम हुआ है। हालांकि शाहदरा जिले में 2.24 फीसदी अपराध बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार महीने बाद बुलाई गई थी बैठक : दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली पुलिस आयुक्त दिल्ली में अपराध को लेकर हर 15 दिन में क्राइम रिव्यू मीटिंग बुलाते हैं। मगर किसान आंदोलन आदि वजहों से इस बार रिव्यू मीटिंग चार महीने बाद बुलाई गई है। शुक्रवार को जोन-एक की बैठक हुई। जेान- दो की इस सप्ताह होगी।

मध्य जिले ने सबसे ज्यादा 57% केस सुलझाए
केस सुलझाने के मामले में मध्य जिला सबसे आगे रहा है। यहां एक जनवरी से लेकर 31 मार्च तक जो मामले दर्ज हुए हैं, उनमें कुल 57 फीसदी मामले सुलझा लिए गए हैं। शाहदरा जिला भी ज्यादा पीछे नहीं रहा है। शाहदरा ने 30 फीसदी (2023 के शुरुआती तीन महीने) के मुकाबले इस वर्ष 53, पूर्वी जिले ने 18 के मुकाबले 32 फीसदी, उत्तर-पूर्वी जिले ने 28 के मुकाबले 40 फीसदी, रोहिणी ने 34 के मुकाबले 39 फीसदी, बाहरी-उत्तरी जिले ने 44 के मुकाबले 47 फीसदी और उत्तरी जिले ने 38 के मुकाबले 42 फीसदी मामले सुलझा लिए हैं।  सिर्फ उत्तर-पश्चिमी जिले ने कम केस सुलझाए हैं। उत्तर-पश्चिमी जिले ने सिर्फ 35 फीसदी केस सुलझाए हैं, जबकि पिछले वर्ष ये आंकड़ा  42 फीसदी था।

जिला वार अपराधों का आंकड़ा
जिला              2023           2024               बढा या घटा
उत्तर-पूर्व          7476            4656               37.72 कम
पूर्वी               5099            3574               29.90 कम
शाहदरा            3700           3783                2.24 बढ़ा
रोहिणी            4327            3531                18.39 कम
उत्तर-पश्चिमी    8243             5738                30.38 कम
बाहरी-उत्तरी      4515             3682               18.44 कम
उत्तरी             7226            6373                11.80 कम
मध्य जिला       4569            3737                11.20 कम

जीपीएस के साथ फुट पेट्रोलिंग पर जोर दिया जा रहा है। बदमाशों पर भी मोबाइल सर्विलांस के जरिए नजर रखी जा रही है। हर पीसीआर कॉल पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इस वजह से अपराधों में कमी आई है।  -एम हर्षवर्धन, पुलिस उपायुक्त, मध्य जिला, दिल्ली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed