फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Revealed the real reason for the woman's sordid acts in delhi.

सामने आई महिला के घिनौने कारनामे की असली वजह

Sat, 03 Jan 2015 08:58 AM IST
Updated Sat, 03 Jan 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
Revealed the real reason for the woman's sordid acts in delhi.

दिल्ली के जाफरपुर कलां स्थित राव तुलाराम अस्पताल से नर्स बनकर नवजात बच्चे को अगवा करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अगवा बच्चे को झज्जर से बरामद कर लिया है। 15 साल से बच्चा नहीं होेने पर 40 वर्षीय महिला ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त सुमन गोयल ने बताया कि अजय सपरिवार गुड़गांव के मकडोला गांव में रहता है। 23 दिसंबर को प्रसव पीड़ा होने पर अजय ने पत्नी गीता को राव तुलाराम अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां उसने बेटे को जन्म दिया। 26 दिसंबर को वार्ड संख्या दो से गीता के बच्चे को अगवा कर लिया गया। जांच में पता चला कि दो महिलाएं नर्स के कपड़े पहनकर आई थी और बच्चे को देखने के बहाने उसे उठाकर चली गई। जाफरपुर कलां थाना पुलिस ने अजय की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने अपने मुखबीरों को आस पास के इलाके में सक्रिय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल से बच्चा नहीं था तो घटना को दिया अंजाम

Revealed the real reason for the woman's sordid acts in delhi.

पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि झज्जर के उचलोधा गांव में एक महिला को 15 साल से कोई बच्चा नहीं था, लेकिन कुछ दिनों वह एक नवजात बच्चे को अपना बच्चा बता रही है।

इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंचकर छानबीन की। गांव के लोगों से पूछताछ में सच्चाई का खुलासा होने पर पुलिस ने सरिता(40) पत्नी विजेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

कड़ाई से पूछताछ करने पर सरिता ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। सरिता ने बताया कि उसने जाफरपुर कलां की रहने वाली सोनिया (40) पत्नी सत्यनारायण के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इनके निशानदेही पर नवजात बच्चे को बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस ने इनके पास से नर्स के कपड़े और आला बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed