फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Revealed: she did not love me, so killed her

खुलासा: प्यार नहीं करती थी, इसलिए मार डाला उसे

Sun, 20 Dec 2015 10:56 PM IST
Updated Sun, 20 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Revealed: she did not love me, so killed her

बिसरख कोतवाली क्षेत्र के चिपियाना गांव में महिला की हत्या करने वाले आरोपी परविंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह चिपियाना का ही रहने वाला है।

विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह महिला से एकतरफा प्रेम करता था। वह उसे प्यार नहीं करती थी इसलिए मार डाला। 16 दिसंबर को बबीता नाम की महिला की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


मौके से एक युवक घायल अवस्था में मिला था। उसके हाथ की नस कटी हुई थी। पुलिस ने उपचार के लिए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया था। स्वस्थ होने के बाद रविवार को पुलिस ने युवक से पूछताछ की, जिसमें युवक ने अपनी पहचान परविंदर के तौर पर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला द्वारा विरोध करने पर उसने उसकी हत्या कर दी

Revealed: she did not love me, so killed her

पुलिस के अनुसार, उसने हत्या करने की बात स्वीकार की है। उसने पुलिस को बताया कि वह महिला से एकतरफा प्रेम करता था। बताया कि घटना के दिन महिला से जबरदस्ती करने का प्रयास किया था।

महिला द्वारा विरोध करने पर उसने उसकी हत्या कर दी। बाद में अपने हाथ की नस भी काट ली। इस बात की जानकारी सीओ थर्ड राकेश कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। महिला की मामले में कोई गलती नहीं थी। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद से महिला के परिजन सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed