फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Revealed: extremely creepy truth of the triple murder

खुलासा: उत्तमनगर के तिहरे मर्डर का सच बेहद खौफनाक है

Wed, 10 Jun 2015 08:04 AM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 08:04 AM IST
विज्ञापन
Revealed: extremely creepy truth of the triple murder

उत्तम नगर थाना पुलिस ने आबकारी इंस्पेक्टर की पत्नी और दो बच्चों की हत्या का मामला सुलझाने का दावा किया है। तिहरे हत्याकांड को महिला के जीजा ने अपने दो सहयोगी के साथ मिलकर अंजाम दिया।

विज्ञापन


मुख्य आरोपी की सहारनपुर में संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के दो सहयोगियों को सहारनपुर से गिरफ्तार कर महिला के जेवरात बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन


दक्षिण पश्चिम परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि 1 जून की रात उत्तम नगर के मोहन गार्डन इलाके में रहने वाले आबकारी इंस्पेक्टर अमित कुमार की पत्नी दीपमाला और दो बच्चों सक्षम (10) और शैली (7) की गला रेत कर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसने रचा हत्याकांड उसकी मिली लाश

Revealed: extremely creepy truth of the triple murder

पुलिस घटनास्थल का मुआयना करने के बाद इस नतीजे पर पहुंची कि किसी परिचित ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने अमित से पूछताछ की। अमित ने सहारनपुर में रहने वाले अपने साढ़ू जाटव नगर, सहारनपुर निवासी दीपक पर हत्या करने का शक जताया।


इस खुलासे के बाद पुलिस ने दीपक पर शिकंजा कसा। पुलिस ने जांच में पाया कि घटना वाले दिन दीपक का फोन बंद था। परिवार वालों के मुताबिक उस दिन वह दिल्ली गया था।

जब तक पुलिस दीपक से पूछताछ करती 5 जून की रात दीपक की कुतुबशेर थाना सहारनपुर के इलाके में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने दीपक के फोन डिटेल खंगाले और उसके एक सहयोगी जाटव नगर निवासी राजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

जीजा को दी थी नसीहत और अंजाम हुआ खौफनाक

Revealed: extremely creepy truth of the triple murder

राजेश ने खुलासा किया कि दीपक और उसकी पत्नी मधु के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। मधु ने इस बात की शिकायत अपनी बहन दीपमाला से की थी। दीपमाला ने दीपक को समझाया था और धमकी दी कि अगर वह नहीं सुधरेगा तो उसकी शिकायत पुलिस से कर देगी।


दीपक इस धमकी का बदला लेना चाहता था। उसने इसमें अपने दो सहयोगियों राजेश और गुलशन को शामिल किया। पुलिस ने बाद में गुलशन को भी गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपी पेशे से मोची का काम करते हैं। उनके निशानदेही पर पुलिस ने दीपमाला के जेवरात बरामद कर लिए हैं।

‘दीपक ने अकेले की थी हत्या’

Revealed: extremely creepy truth of the triple murder

पुलिस जांच में पता चला कि दीपक ने अकेले ही दीपमाला और उसके दो बच्चों की हत्या की। घटना वाले दिन वह दीपमाला के घर पहुंचा। चाय पीने के बाद दीपमाला घर के अंदर जाने लगी।

इसी दौरान उसने पीछे से दीपमाला का चुन्नी से गला घोंटने की कोशिश की, लेकिन दीपमाला के चिल्लाने पर आरोपी ने चाकू से उसका गला रेत दिया। दीपमाला के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके दोनों बच्चे सक्षम और शैली उस कमरे में आ गए।

जिन्हें आरोपी ने चाकू दिखाकर बाथरूम में ले गया और दोनों का गला रेत दिया। उसके बाद आरोपी दीपमाला के पहने जेवरात कान की बाली और पर्स में रखे रुपये लेकर घर से बाहर आया।

उसने बाहर से दरवाजे पर ताला लगाकर सहारनपुर भाग गया। सहारनपुर पहुंचने के बाद उसने राजेश को दीपमाला की कान की बाली दी। जिसे राजेश ने भरत के पास गिरवी रखकर चार हजार रुपये दीपक को सौंप दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed