{"_id":"9a3b6f46d6863313bef692cbdd922a02","slug":"returning-from-a-friend-s-house-north-east-man-beating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के घर से लौट रहा था दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट के युवक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के घर से लौट रहा था दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट के युवक से मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 09 Dec 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्थ ईस्ट के रहने वाले एक युवक के साथ मंगलवार की रात को मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मणिपुर का रहने वाला बुरूश तंगल पुत्र जॉनसन दिल्ली में कटवारिया सराय में रहता है। मंगलवार को वह अपने दोस्त एडवर्ड से मिलने के लिए यहां चक्करपुर कॉलोनी में आया था। वहां पर वह नार्थ ईस्ट के लोगों को बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाली मणिपुर ट्रिब्युनल फोरम की बैठक के बुलावे के लिए आया था।
विज्ञापन
इसके साथ ही क्रिसमस डे की पूर्व तैयारी पर चर्चा होनी थी। अपना काम समाप्त कर वह रात करीब आठ बजे दिल्ली के लिए वापस निकला था। रास्ते में तीन-चार अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
उसके बाद घटना की जानकारी सेक्टर-29 थाना पुलिस को हुई। पुलिस ने घायल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने का मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
इस संबंध में डीसीपी एवं नोडल अधिकारी नाजनीन भसीन ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही तुरंत कार्रवाई की जाती है। जो भी मामला अभी तक आया है, दोषी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस मामले में भी आरोपियों की पहचान की जा रही है।