फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Retired Vice Principal and wife strangled to death in Delhi daughter in law and his lover murdered

कातिल बहू: सास-ससुर ने प्रेमी के साथ ऐसे हाल में देखा था, भेद खुलने के डर से लवर के साथ दंपती का काट दिया गला

Tue, 11 Apr 2023 09:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Apr 2023 09:48 AM IST
सार

दिल्ली में सेवानिवृत्त उप प्रधानाचार्य और पत्नी की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बहू ने प्रेमी के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी स्थित भागीरथी विहार में यह सनसनीखेज घटना हुई।

विज्ञापन
Retired Vice Principal and wife strangled to death in Delhi daughter in law and his lover murdered
delhi double murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी स्थित भागीरथी विहार में सोमवार तड़के सेवानिवृत्त उप प्रधानचार्य और उनकी पत्नी की लूटपाट के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतकों की शिनाख्त राधेश्याम वर्मा (72) और वीना देवी (68) के रूप में हुई है। दोनों के शव ग्राउंड फ्लोर पर बेडरुम में खून से लथपथ पड़े मिले। 
विज्ञापन

तड़के पहली मंजिल से बहू मोनिका सास-ससुर के पास पहुंची तो घटना का पता चला। बहू के चीखने पर बेटा रवि रतन (38) भागता हुआ नीचे आया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इस मामले में बहू मोनिका को देर रात पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


उसने अपने प्रेमी के साथ वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी प्रेमी फरार है। उसने पति को नशीला पदार्थ दे दिया था। इसकी पुष्टि करते हुए उपायुक्त डॉ. जाय टिर्की ने बताया कि सास-ससुर ने बहू को प्रेमी के साथ देख लिया था। भेद खुलने के डर से उसने प्रेमी के साथ मिलकर दंपती की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि रविवार की रात को ही मोनिका ने घर के पिछले दरवाजे को खोल दिया था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घर में रखे करीब 4.50 लाख नकद, लाखों के जेवरात के अलावा कुछ अन्य कीमती सामान गायब है। वारदात के बाद घर की अच्छी तरह तलाशी ली गई है। 

क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच के लिए लोकल पुलिस की तीन टीमों का गठन करने के अलावा स्पेशल स्टाफ और एएटीएस को भी लगा दिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच रही है। 

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से यूपी के कन्नौज, नादेमऊ स्थित गांव कांकरकुंई के रहने वाले राधेश्याम पिछले 38 वर्षों से भागीरथी विहार की गली नंबर-13/6 स्थित मकान नंबर-जी-245 में रह रहे थे। 

दूसरी गली में खुलता है घर का पिछला दरवाजा

100 गज का इनका मकान टू-साइड ओपन है। घर का पिछला दरवाजा दूसरी गली में खुलता है। राधे श्याम के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा रवि रतन, उसकी पत्नी मोनिका और छह साल का पोता जायश है। राधेश्याम की एक ही बेटी है जो अपने पति विपिन के साथ गाजियाबाद में रहती है।

घर में ही परचून की दुकान चलाते थे उप-प्रधानाचार्य

यहां मकान के ग्राउंड फ्लोर पर राधे श्याम खुद रहते थे जबकि पहली मंजिल पर रवि और उसका परिवार रहता है। सेवानिवृत्ति के बाद वे घर में ही परचून की दुकान चलाते थे। राधे श्याम मॉडल बस्ती, करोल बाग स्थित दिल्ली सरकार के स्कूल से उप-प्रधानाचार्य के पद से रिटायर हुए थे। 

इनका बेटा रवि भी पहले दिल्ली सरकार के स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में काम कर रहा था। बाद में उसे हटा दिया गया था। फिलहाल वह जौहरीपुर इलाके में कपड़ों और कॉस्मेटिक की दुकान चला रहा है।

मां-बाप से मिलकर सोने गया था बेटा

रविवार रात करीब 10.30 बजे तक सब कुछ ठीक-ठाक था। रवि बाहर से घर आया था और माता-पिता से मिलकर ऊपर सोने चला गया था। इस बीच सुबह करीब 7.00 बजे उसकी पत्नी नीचे आई। जैसे ही वह सास-ससुर के कमरे में पहुंची, उसके होश उड़ गए। शोर सुनकर परिजन व पड़ोसी वहां पहुंच गए।
 

बिल्डर को मकान का पिछला हिस्सा 50 लाख रुपये में बेचा

वारदात के बाद घर की आलमारी खुली हुई थी। उसमें रखे साढ़े चार लाख, जेवरात व अन्य कीमती सामान गायब था। रवि ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों उसके पिता ने एक बिल्डर को मकान का पिछला हिस्सा 50 लाख रुपये में बेच दिया था। उसका बयाना पांच लाख रुपये घर में रखा था। 

 

मोबाइल सीडीआर से पड़ताल में जुटी पुलिस

पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में कोई करीबी हो सकता था। बदमाशों को पता था कि राधे श्याम के पास मोटी रकम रखी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के अलावा मृतकों के मोबाइल सीडीआर से भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed