{"_id":"677b071d5a97e89eee045a63","slug":"retired-dda-engineer-murdered-in-property-dispute-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida : प्रॉपर्टी विवाद में डीडीए के सेवानिवृत्त इंजीनियर की हत्या, वारदात से जुड़ा वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida : प्रॉपर्टी विवाद में डीडीए के सेवानिवृत्त इंजीनियर की हत्या, वारदात से जुड़ा वीडियो वायरल
Mon, 06 Jan 2025 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 06 Jan 2025 03:56 AM IST
सार
गांव निवासी नरेंद्र सिंह (66) सेवानिवृत्त होने के बाद परिजनों के साथ फरीदाबाद में रहते थे। बुधवार को नरेंद्र खेतों में फसल की देखभाल के लिए खाजपुर आए थे। उनके बेटे विश्वेंद्र अत्री ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
प्रॉपर्टी विवाद में जेवर के खाजपुर गांव में शनिवार रात दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के सेवानिवृत्त एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की हत्या कर दी गई। गांव निवासी नरेंद्र सिंह (66) सेवानिवृत्त होने के बाद परिजनों के साथ फरीदाबाद में रहते थे। बुधवार को नरेंद्र खेतों में फसल की देखभाल के लिए खाजपुर आए थे। उनके बेटे विश्वेंद्र अत्री ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बेटे विश्वेंद्र अत्री ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे नरेंद्र अपने घर में थे। आरोप है कि लाठी डंडे से लैस गांव के पांच लोग घर पहुंचे। आरोपियों ने नरेंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोग गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मलते ही जेवर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की मांग पर रात में डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पीएम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने फरीदाबाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
वारदात से जुड़ा वीडियो वायरल
घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो वायरल हो गया। जिसमें रात के वक्त कुछ लोग घर के बाहर गाली गलौज करते दिख रहे हैं। वीडियो के अंत में मारपीट का शोर सुनाई दे रहा है। वहीं नरेंद्र आरोपियों को घर से बाहर जाने और सुबह बात करने की बात कहते दिख रहे हैं। शुरुआत में पुलिस हार्ट अटैक से मौत का दावा कर रही थी। हालांकि बाद में वह दावे से पीछे हट गई। मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।