{"_id":"d023160d1455b7e98b6d5a0a093cad12","slug":"retail-store-in-toilet-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय में जबरन चलाई जा रही है परचून दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय में जबरन चलाई जा रही है परचून दुकान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 21 Nov 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव-अलवर रोड पर लोगों की सहूलियत के लिए बनाए गए सुलभ शौचालय में ठेकेदार की मनमानी के चलते पिछले कई महीनों से परचून की दुकान चल रही है।
विज्ञापन
ऐसा नही है कि स्थानीय नगर पालिका को इस बाबत जानकारी है, लेकिन ठेकेदार के साथ मिली भगत के चलते दुकान खुलेआम चल रही है। यहीं नही शौचालय में खुली परचून की दुकान के चलते मनचलों का जमावड़ा रहता है, जिससे महिलाओं को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शहर के मुख्य मार्ग गुड़गांव अलवर रोड पर पिछले कई सालों से सुलभ शौचालय को लेकर दिक्कत हो रही थी। जनहित में स्थानीय नगर पालिका ने इसका निर्माण नौ महीने पहले करवाया। उसके बाद ठेकेदार और नगर पालिका के अधिकारियों ने मिलकर सुलभ शौचालय में बने कमरे में एक परचून की दुकान खुलवा दी गई है।
विज्ञापन
इसके बाद वहां लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इस संबंध में हाकम अली, सलीम खान, हसीन अहमद, धर्मपाल, रफीक आदि का कहना है कि ठेकेदार की मनमानी के चलते खुलेआम दुकान चलाई जा रही है।
वहीं, शौचालय के सामने लगने वाली रेहड़ी पटरी वालों से वसूली भी हो रही है। लोगों का कहना है कि पिछले दिनों एसडीएम से शिकायत की गई और उन्होंने नगर पालिका के सचिव को दुकान बंद करवाने का आदेश दिया। इसके बावजूद दुकान अभी तक चलाई जा रही है।