फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   resolve problems of people representatives within 15 days

जनप्रतिनिधियों की शिकायत का 15 दिनों में करें समाधान

Sat, 11 Jun 2016 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुड़गांव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 11 Jun 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
resolve problems of people representatives within 15 days
demo pic
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधियों की शिकायत का 15 दिनों के अंदर समाधान करें। यही नहीं संबंधित समस्या के निवारण का पूरा ब्यौरा भी उन्हें लिखित रूप में पार्षदों को भी मुहैया कराना होगा। इससे आमजन की समस्याओं के समाधान की गति में तेजी आएगी। शुक्रवार को यह बात गुड़गांव के अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने जिला परिषद की साधारण सभा के दौरान कही। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद के चेयरमैन कल्याण सिंह ने की।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पार्षद समाज में जनप्रतिनिधि की भूमिका निभाते हैं और आम जनता की उनसे अपेक्षाएं रहती हैं। ऐसे में अधिकारियों के माध्यम से ही शिकायतों का निवारण हो सकता है। एडीसी ने कहा कि अधिकारी जिला परिषद की बैठक को गंभीरता से लें। क्योंकि यही लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षदों के मांग पत्रों को होल्ड नहीं करने का भी उन्होंने निर्देश दिया। पिछली बैठक के निर्णयों की भी समीक्षा की गई। जिला परिषद के उप कार्यकारी अधिकारी अश्वीर नैन ने बताया कि दमदमा झील में त्योहारों में मूर्ति विसर्जन पर रोक के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को पत्र लिखा गया है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्षद चौथे राज्य वित्त आयोग के तहत अपने-अपने वार्डों में गलियों को पक्का करवाने, सामुदायिक केंद्र का निर्माण, शमशान भूमि की चारदिवारी और शेड सहित अन्य कामों पर 10 लाख रुपये खर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed