{"_id":"69d53432f1df5ac31f0e2dc8","slug":"resisting-robbery-proved-costly-youth-attacked-with-knife-two-minors-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131353-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लूट का विरोध पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला<bha>;<\/bha> दो नाबालिग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लूट का विरोध पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला<bha>;</bha> दो नाबालिग गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पटेल नगर थाना पुलिस ने झपटमारी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला करने वाले दो नाबालिगों को पकड़ लिया है। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के अनुसार, 4 अप्रैल को लूट और चाकूबाजी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को शिकायतकर्ता संदीप ने बताया कि उसके भाई पर दो युवकों ने हमला कर मोबाइल फोन लूट लिया। घायल को तुरंत आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया।
पीड़ित मोती नगर के पास वाहन क्लीनर का काम करता है और काम पर जाते समय आरोपियों ने उसे रोका। मोबाइल लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी जांघ पर चाकू मार दिया। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान की। लगातार पीछा करते हुए 5 अप्रैल को वेस्ट पटेल नगर से दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चाकू ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा था और पढ़ाई छोड़ने के बाद खर्च चलाने के लिए लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। उनसे अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।