{"_id":"94914e37fc147b05cb33e6b3a3f4095a","slug":"resigned-from-the-job-she-will-be-the-house-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी से इस्तीफा देकर हाउस वाइफ बनकर रहेंगी प्रियंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी से इस्तीफा देकर हाउस वाइफ बनकर रहेंगी प्रियंका
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 16 Mar 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार सुरेश रैना से शादी के बाद नीदरलैंड के बैंक की अधिकारी प्रियंका चौधरी गाजियाबाद के राजनगर में हाउस वाइफ बनकर रहेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी नौकरी से रिजाइन किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि आगामी एक-दो दिन में ही रिजाइन की सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी।
पता चला है कि दोनों ही परिवार के लोग अब शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। फिलहाल कोई थी मीडिया से बात नहीं कर रहा है।
रविवार को भी रैना और प्रियंका के परिजनों से मीडियाकर्मियों ने संपर्क करने का प्रयास किया, मगर वह किसी से नहीं मिले।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के साथ ही मीडिया से जुडे़ लोगों ने मेरठ में प्रियंका और गाजियाबाद राजनगर में सुरेश रैना के परिजनों से बात करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
वीवीआईपी के सीएमडी और रैना के परिवार के करीबी प्रवीन त्यागी के अनुसार प्रियंका ने नीदरलैंड स्थित बैंक को अपना रिजाइन लेटर भेज दिया है।
जल्द ही वहां सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि सुरेश रैना और प्रियंका की शादी पूरी तरह से वैदिक रीति-रिवाजों के हिसाब से होगी।
गाजियाबाद के ही एक पंड़ित शादी में मंत्रोच्चारण करेंगे। शादी की तैयारियां अंतिम चरणों में है। शादी में शिरकत करने वाले मेहमानों की लिस्ट फाइनल की जा रही है। उन्होंने बताया कि शादी में वीवीआईपी मूवमेंट के चलते सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी।
विज्ञापन