फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Residential controversy of arvind kejriwal

केजरीवाल ने बोला एक और झूठ: लवली

Sun, 22 Jun 2014 09:34 AM IST
Updated Sun, 22 Jun 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
Residential controversy of arvind kejriwal

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मकान पर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। सिविल लाइंस के नए मकान को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह का कहना है कि केजरीवाल बोल रहे है कि नरेन जैन ने खुद किराए पर अपना मकान देने की पेशकश की है, जबकि सौदा एक प्रापर्टी डीलर के जरिए तय हुआ है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ दोनों पक्ष बेशक आपसी समझौते के आधार पर किराया तय करने की बात कर रहे हों, लेकिन सिविल लाइंस के बाजार दर के हिसाब से इसका किराया साठ हजार बैठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर ने कराई थी डील

Residential controversy of arvind kejriwal

दरअसल, केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर जानकारी दी गई थी कि नरेन में अपना मकान किराए पर देने की पेशकश की है। उधर, शनिवार को अरविंद सिंह ने बताया कि एक प्रापर्टी डीलर के जरिए केजरीवाल के मकान का सौदा हुआ है।

दो दिन पहले लोकेश गुप्ता नामक प्रॉपर्टी डीलर ने जैन से संपर्क किया और केजरीवाल की जरूरत बताई।

जैन की रजामंदी पर केजरीवाल ने मकान देखा और चार बेडरूम, ड्राइंग व डाइनिंग रूम किचन व कई बाथ रूम वाला सिंगल स्टोरी मकान उन्हें पसंद आ गया।

...तो घर भी छिन जाएगा

Residential controversy of arvind kejriwal

पूर्व कांग्रेसी सांसद भीखू राम जैन के बेटे नरेन जैन का कहना है कि मकान का किराया अभी तय नहीं है। फिर भी मरम्मत का खर्च केजरीवाल देंगे।

बाद में उसे किराये में जोड़ दिया जाएगा।

हालांकि बताया जा रहा है कि सिविल लाइंस में बाजार दर पर इतने बड़े मकान का किराया करीब साठ हजार रुपये बैठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed