{"_id":"2f60d3ee90c6d4593b5e428763f3a199","slug":"republic-divs-sealed-borders-labyrinthine-force-stationed-at-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवसः सीमाएं सील, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवसः सीमाएं सील, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात
अमर उजाला/गाजियाबाद
Updated Sun, 25 Jan 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन एहतियाती कदम उठा रहा है। रविवार रात से जिले की सीमाएं सील कर दी गईं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
सादे कपड़ों में भी खुफिया विभाग और पुलिस के जवान नजर रख रहे हैं। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डों और भीड़ भाड़ वाले बाजारों में सघन चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली के नजदीक होने के कारण 26 जनवरी पर गाजियाबाद के मॉल, मल्टीप्लेक्स, रोडवेज और रेलवे स्टेशन को अति संवेदनशील माना गया है। सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
दिल्ली बार्डर के नजदीक के इलाकों में भी खास नजर रखी जा रही है। आतंकियों के प्रवेश की आशंका के मद्देनजर इन इलाकों में सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
26 जनवरी के कार्यक्रम में कोई भी व्यवधान उत्पन्न न हो, इसके मद्देनजर सारी सीमाएं सील कर दी गई हैं। यहां से निकलने वाले हर शख्स के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
हर संदिग्ध व्यक्ति पर पुलिस की नजर है। एसएसपी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर अति संवेदनशील और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अलर्ट है।
रूट डायवर्जन है, आज सोचकर जाएं दिल्ली
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में रूट डायवर्जन किया गया है। लिहाजा अगर जिले के लोग दिल्ली जाना चाहते हैं तो पहले सोच लें। दरअसल, दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर परेड के चलते विभिन्न स्थानों पर रूट परिवर्तन किया गया है, जिस कारण दोपहर एक बजे के बाद ही यातायात सामान्य हो सकेगा।
शनिवार रात 12 बजे से रविवार दोपहर 12 बजे तक जनपद में भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि मालवाहकों को लालकुआं, एनएच-24 पर डासना, एनएच-58 पर वर्धमानपुरम और लोनी में पुस्ता से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इस बाबत आसपास के जिलों को सूचना दे दी गई है कि वे अपने जिले की सीमा में ही मालवाहकों को रोकें।
सांसद राम गोपाल यादव लेंगे परेड की सलामी
गाजियाबाद। इस बार गणतंत्र दिवस पर सांसद (राज्यसभा) राम गोपाल यादव पुुलिस लाइन में परेड की सलामी लेंगे। परेड 26 जनवरी को सुबह करीब 8 बजे शुरू होगी। नौ बजे ध्वजारोहण होगा। 9:45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
25 पुलिसवाले होंगे सम्मानित
सराहनीय सेवा के लिए इस बार गणतंत्र दिवस पर 25 पुलिसवालों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें आपरेशन स्माइल टीम में तैनात पुलिसवाले भी शामिल किए गए हैं।