फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   republic day : these special things will be seen at parade for the first time

26 जनवरी : इस बार की परेड में इन खास चीजों से होंगे पहली दफा रूबरू

Wed, 24 Jan 2018 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Jan 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
republic day : these special things will be seen at parade for the first time
republic day - फोटो : kumar sanjay

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के 69वें गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों की मंगलवार को राजपथ से लाल किला तक धूम दिखी। मौका था गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान पहली बार दस देशों के राष्ट्राध्यक्ष मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। सभी आसियान देशों का प्रतिनिधित्व करने भारत आ रहे है।

विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल अस्ती मिस्त्री की अध्यक्षता में चलेगी परेड

republic day : these special things will be seen at parade for the first time
republic day - फोटो : kumar sanjay

सेना मेडल व विशिष्ट सेवा मेडल लेफ्टिनेंट जनरल अस्ती मिस्त्री की अध्यक्षता और उप कमांडर युद्ध सेवा मेडल मेजर जनरल राजपाल पुनिया के सहयोग से गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व करेंगे।

इसी के साथ देश की सुरक्षा की बेहतरीन सेवाओं के लिए परमवीर चक्र और अशोक चक्र विजेता पूर्व सैनिकों का दस्ता सलामी देता है। मार्चिंग दस्ते में सबसे पहले आसियान देशों का संयुक्त झंडा होगा, उसके पीछे आसियान देशों के झंडे के साथ जवान राजपथ पर कदमताल करेंगे।

उनके पीछे कैप्टन दिपांशु श्यौरण के नेतृत्व में 61 कैवलरी का घुड़सवार दस्ता अश्व शक्ति यशोबल की धुन के साथ आगे बढ़ेगा। इसके अलावा पंजाब रेजीमेंट, मराठा लाइट इंफैंट्री ,डोगरा रेजीमेंट,लद्दाख स्काउट्स,आर्टलरी व इंफैंट्री का मार्चिंग दस्ता निकाला।

वहीं, बीएसएफ का बैंड, ऊंट पर सवार बैंड,एनसीसी, स्काउंट एंड गाइड्स, आटीबीपी, दिल्ली पुलिस का दस्ता भी शामिल है। इसके अलावा विभिन्न राज्यों की झांकियां भी अपने समृद्ध विरासत की कहानीं बयां करेंगी। राजपथ पर सबसे आखिर में स्कूली बच्चों ने समां बाध दिया।

republic day : these special things will be seen at parade for the first time
full dress rehearsal - फोटो : kumar sanjay

राजपथ पर भारतीय सेना ने सैन्य वाहनों के माध्यम से अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया। टैंक टी -90 भीष्म में 125 एमएम बोर की मुख्य गन लगी थी, जो मिसाइल को पांच किलोमीटर तक फायर करने की क्षमता रखती है।

वहीं, इंफैंट्री कॉम्बेट व्हीकल बीएमपी -2 के भी दिखाया गया, जोकि 360 डिग्री घूमकर फायर करता है। भारत और रूस द्वारा संयुक्त सहयोग से तैयार ब्रह्मोस मिसाइल के साथ स्वदेशी निर्मित हथियार खोजी रडार (स्वाति) राजपथ पहुंचा।

इसकी खासियत है कि 30 किलोमीटर तक तोप के गोले की पहचान के साथ डिजिटल प्रोसेसर, मोर्टार, गोल की प्रतिध्वनि को पहचान रास्ता खोजने की क्षमता रखता है।

वहीं, नाभिकीय, रासायनिक संदूषण स्तर को मापने व मॉनिटर करने के साथ रासायनिक जैविक विकिरण व नाभिकीय आतिक्षण वाहन के अलावा गतिमान उपग्रहीय टर्मिनल, आकाश हथियार प्रणाली के साथ धनुष गन सिस्टम भी पेश किया गया। 

विज्ञापन

बीएसएफ की वीरांगनाएं बाइक पर दिखाएंगी स्टंट 

republic day : these special things will be seen at parade for the first time
republic day - फोटो : kumar sanjay

राजपथ पर परेड ही नहीं, बल्कि बीएसएफ की जांबाज वीरांगनाएं मोटरसाइकिल पर हैरतअंगेज स्टंट करती नजर आएंगी। यहां दर्शकों को मोटरसाइकिल पर श्वेत अश्व, सैल्यूट, लैडर, डबल बार, क्रिसमस ट्री, एयर क्राफ्ट, सुदर्शन चक्र, फ्लावर पॉट फॉरमेशन, पिरामिड, व्हीलिंग, लोटस को देखना का मौका मिलेगा तो तेजस स्टेट ऑफ द आर्ट करेगा पेश।

तीन सौ मीटर की ऊंचाई पर 780 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ते हुए 03 तेजस विमान विक्ट्री फॉरमेशन बनाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed