फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Republic Day 2022 Delhi all metro stations parking to remain close from 25 january to 26 january know the timing also some metro stations to remain close on 26 Jan

Republic Day: 25 और 26 जनवरी को दिल्ली में बंद रहेगी सभी मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग, जानिए क्या है समय

Mon, 24 Jan 2022 02:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 24 Jan 2022 02:07 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो सूचना जारी करते हुए बताया है, गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन की पार्किंग 25 जनवरी की सुबह 6.00 बजे से 26 जनवरी की दोपहर 2.00 बजे तक बंद रहेंगे। 
 

विज्ञापन
Republic Day 2022 Delhi all metro stations parking to remain close from 25 january to 26 january know the timing also some metro stations to remain close on 26 Jan
- फोटो : DMRC

विस्तार

गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग 24 घंटे से ज्यादा समय के लिए बंद रहेगी। इस दौरान इन पार्किंग में किसी तरह के वाहन पार्क नहीं किए जा सकेंगे। जो वाहन पार्क भी हैं उन्हें भी हटाना होगा।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो सूचना जारी करते हुए बताया है, गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन की पार्किंग 25 जनवरी की सुबह 6.00 बजे से 26 जनवरी की दोपहर 2.00 बजे तक बंद रहेंगे। 
विज्ञापन


 
लाल किला 22 से 26 जनवरी तक बंद रहेगा
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा कारणों के मद्देनजर लाल किला 22 से 26 जनवरी के बीच पांच दिनों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान लाल किला परिसर में आम लोग नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने कहा है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल किला और उसके आसपास के इलाके में तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती रहेगी। 


राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा के मद्देनजर और हाल ही में पंजाब दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई सुरक्षा चूक को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस अधिक सतर्कता बरतेगी। इसके अलावा अब से महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को ध्यान में रखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह 24 जनवरी की बजाय 23 जनवरी से ही शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed