फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Report sought on the condition of ponds and water bodies in Gautam Buddha Nagar.

Delhi NCR News: नोएडा के ध्यानार्थ गौतमबुद्ध नगर के तालाबों और जल निकायों की स्थिति पर मांगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गौतमबुद्ध नगर जिले में तालाबों और जल निकायों के संरक्षण, पुनर्जीवन और अतिक्रमण की स्थिति को लेकर जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अधिकरण ने निर्देश दिया कि रिपोर्ट में जिले के सभी जल निकायों की वर्तमान स्थिति और अतिक्रमण से जुड़ी जानकारी शामिल की जाए। इन प्राधिकरणों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित तालाबों और जल निकायों की संख्या एवं स्थिति से संबंधित रिपोर्ट पहले ही प्रस्तुत की थी।




एनजीटी ने कहा कि 10 जुलाई को प्रस्तुत जिलाधिकारी की रिपोर्ट में सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध नहीं थीं। रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि कौन से गांव किस विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आते हैं और संबंधित तालाबों एवं जल निकायों की पूरी स्थिति क्या है। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकरण को बताया कि विस्तृत रिपोर्ट आठ हफ्ते के भीतर प्रस्तुत कर दी जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed