{"_id":"5f71222c0e7ba15801103d06","slug":"report-on-former-police-station-in-charge-to-grab-crores-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व थाना प्रभारी पर करोड़ों की जमीन कब्जाने की रिपोर्ट दर्ज, पीएमओ के निर्देश पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व थाना प्रभारी पर करोड़ों की जमीन कब्जाने की रिपोर्ट दर्ज, पीएमओ के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Mon, 28 Sep 2020 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Sep 2020 05:07 AM IST
विज्ञापन
FIR
भलस्वा डेयरी थाना के पूर्व थाना प्रभारी मनोज त्यागी के खिलाफ उसी थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन पर इलाके की करोड़ों की जमीन को कब्जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने आरोपी इंस्पेक्टर पर उसकी जमीन के साथ साथ इलाके के करोड़ों की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है और जमीन को अपने रिश्तेदारों के नाम करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़ित ने अपनी शिकायत पुलिस के कई आला अधिकारियों को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर प्रधानमंत्री कार्यालय में इसकी शिकायत कर दी। प्रधानमंत्री कार्यालय से आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करने के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
अपनी शिकायत में सुजीत कुमार ने भलस्वा थाने के पूर्व थाना प्रभारी मनोज त्यागी पर भ्रष्टाचार के जरिए करोड़ों की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी इंस्पेक्टर उसके सौ गज के प्लॉट को हथियाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
इस बात की शिकायत उसने दिल्ली पुलिस के तमाम आला अधिकारियों को दी लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने इस तरह के किसी मामले के संज्ञान में होने से इंकार किया है।