{"_id":"57ed4f584f1c1b073d576fb8","slug":"replying-to-pakistan-celebrated-joy-praising-the-government-and-the-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक को जवाब देने पर मनाई खुशी, सरकार और सेना की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक को जवाब देने पर मनाई खुशी, सरकार और सेना की तारीफ
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्जिकल स्ट्राइक में पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर भारतीय सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई को लेकर एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्यों ने जगत फार्म और करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओं ने जुनैदपुर में आतिशबाजी कर खुशी मनाई।
विज्ञापन
सभी ने केंद्र सरकार और सेना द्वारा उठाए कदम की तारीफ की। एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य मंजीत सिंह ने कहा कि सरकार को ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे कि पाकिस्तान को पता कि हमें सोए हुए नहीं हैं।
विज्ञापन
सुभाष चंदेल उर्फ चाचा हिंदुस्तानी ने राष्ट्रीय झंडा फहराकर देश भक्ति के नारे लगाए। इस मौके पर हरेंद्र भाटी, गिराज सिंह आदि मौजूद थे। वहीं करप्शन फ्री इंडिया के जिलाध्यक्ष दिनेश नागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुनैदपुर गांव में एक बैठक की।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जवानों ने पीओके में घुसकर दुश्मनों को जो सबक सिखाया है, उस पर पूरे देश को गर्व है। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह, मोहित नागर, अनिल बिधूड़ी, सौरभ, अभिषेक, दीपक, केशराम नागर, सुंदर आदि मौजूद रहे।