{"_id":"5d3656468ebc3e6d03542c24","slug":"repl-to-prepare-master-plan-for-five-cities-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के पांच शहरों का मास्टर प्लान तैयार करेगी आरईपीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के पांच शहरों का मास्टर प्लान तैयार करेगी आरईपीएल
Tue, 23 Jul 2019 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 23 Jul 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर परामर्श देने वाली कंपनी रुद्राभिषेक इंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईपीएल) को उत्तर प्रदेश के पांच शहरों के लिए मास्टर प्लान विकसित करने का ठेका मिला है।
विज्ञापन
इन शहरों में कानपुर और आगरा भी शामिल हैं। एनएसई में सूचीबद्ध आरईपीएल पहले से ही वाराणसी, कानपुर, देहरादून और इंदौर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए परियोजना प्रबंधन में परामर्श दे रही है।
विज्ञापन
कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसे उत्तर प्रदेश में अमृत (अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन) शहरों के लिए भोगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) आधारित मास्टर प्लान विकसित करने का ठेका मिला है।
विज्ञापन
इस परियोजना के तहत कंपनी कानपुर (1,484 वर्ग किमी), उन्नाव (161 वर्ग किमी), आगरा (1,007 वर्ग किमी), फिरोजाबाद (204 वर्ग किमी) और शिकोहाबाद (189 वर्ग किमी) के लिए जीआईएस आधारित मास्टर प्लान विकसित करेगी।
कंपनी ने कहा कि वह शहरी विस्तार का विश्लेषण करने के साथ मौजूदा भूमि इस्तेमाल, भविष्य की जरूरतों का आकलन करेगा। विभिन्न गतिविधियों/ उपयोग के लिए उपलब्ध भूमि की उपयुक्तता का निर्धारण करेगा।
इसके अलावा नई सड़क संपर्क योजना, सार्वजनिक सुविधाओं एवं सेवाओं के लिए आरक्षित भूमि, क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देगा।
इन शहरों का खास महत्व
आरईपीएल के सीएमडी (चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक) प्रदीप मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मिली डिजिटल मैपिंग परियोजना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
कानपुर, उन्नाव, आगरा, फिरोजाबाद और शिकोहाबाद जैसे शहर कारोबार एवं निर्यात के केंद्र हैं, इसलिए इन शहरों के लिए जीआईएल आधारित मास्टर प्लान विकसित करने का खास महत्व है।