पचास हजार हेवी ड्राईविंग लाईसेंस का होगा नवीनीकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने मेवात जिला के करीब 50 हजार उन हेवी ड्राईवरों को राहत दी है जिनके पिछले करीब 5 साल से नवीकरण नहीं हो रहे थे। जो हेवी लाईसेंस एक बार मेवात जिला से रिन्यू हो गया होगा उस ड्राईवर से केवल टेस्ट लेकर उसके लाईसैंस को रिन्यू कर दिया जाऐगा।
यह जानकारी नूंह से इनेलो विधायक जाकिर हुसैन ने शनिवार को नूंह स्थित यासीन मेव डिगरी कॉलेज में पत्रकार वार्ता में दी। विधायक ने कहा कि मेवात के करीब 50 हजार हेवी ड्राईविंग लाईसैंस को कांग्रेस सरकार ने फर्जी बताकर रिन्यू करने से मना कर दिया था।
यह सवाल उन्होने विधान सभी में उठाया और 4 अप्रैल को मेवात डव्लप्मेंट बोर्ड की चंदीगढ बेठक में भी इस मुद्दे को रखा था। उनकी कोशिशों से अब हरियाणा सरकार ने मेवात के उन सभी करीब 50 हजार हेवी ड्राईविंग लाइैसैंस को रिन्यू करने के आदेश जारी कर दिये है जो एक बार भी मेवात से रिन्यू हो चुके होंगे।
इस बारे में हरियाणा सरकार द्वारा लेकर भी विधायक ने पत्रकारों को दिया। विधायक ने कहा कि मेवात में ड्राईवरी एक मात्र रोजी रोटी का जरिया है जिसे कांग्रेस सरकार ने छीन लिया था। मेवात के परिवहन मंत्री होते हुऐ भी आफताब अहमद ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया बल्कि वे नहीं चहाते थे कि मेवात के ड्राईवरों के लाईसैंस रिन्यू हो। जाकिर हुसैन ने कहा कि मेवात के अधिक्तर लोगो की रोजी रोटी ड्राईवारी के सहारे ही चलती है।