फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Religious barriers removed, marriages will start from tomorrow after four months

Delhi : शादी-ब्याह की धार्मिक बाधाएं दूर, चार माह बाद कल से शुरू होगा बैंड-बाजा-बरात का सिलसिला, बाजार खुश

Wed, 22 Nov 2023 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Nov 2023 05:49 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को हजारों युवक-युवतियां परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस दिन मुहूर्त निकलवाने की कोई आवश्यकता नहीं होती।

विज्ञापन
Religious barriers removed, marriages will start from tomorrow after four months
demo pic... - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

कार्तिक मास की देवोत्थान एकादशी (देव प्रबोधिनी) के लिए राजधानी में शादी के मंडप सजने लगे हैं। बृहस्पतिवार को हजारों युवक-युवतियां परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस दिन मुहूर्त निकलवाने की कोई आवश्यकता नहीं होती। यह दिन देवों का माना जाता है और उनका दरबार खुला होता है। ऐसे में इस दिन कोई भी कार्य करने में अड़चन नहीं होती। लिहाजा, राजधानी में बैंडबाजे व शादियों के गानों की धुन चारों ओर सुनाई देगी। 

विज्ञापन


करीब चार माह बाद शादी के शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक, बृहस्पतिवार को 10 हजार से अधिक शादियां हो सकती हैं। आषाढ़ माह में अमावस्या के बाद आने वाली भड्डली नवमी को प्रतिवर्ष शादियां बंद हो जाती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन देव सो जाते हैं और कार्तिक माह में अमावस्या के बाद आने वाली देव प्रबोधिनी एकादशी को देव जग जाते हैं। इस कारण चार माह बाद शादियां शुरू होती है। 
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य दीन बंधु शास्त्री ने बताया कि देवोत्थान पर प्रत्येक काॅलोनी व गांव में दो से तीन शादियां होंगी। इस तरह दस हजार से अधिक शदियां होने का अनुमान है। ज्योतिषाचार्य प्रमोद शास्त्री ने बताया कि 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक शादियों को शुभ मुहूर्त है। 15 दिसंबर के बाद तारा डूब जाएगा और एक माह तक शादी नहीं होगी। लिहाजा, 23 नवंबर से 15 दिसंबर के मध्य शादी के लिए 13 मुहूर्त हैं। सितारों की गणना के अनुसार 23, 24, 27, 28 व 29 नवंबर और 3, 4, 7, 8, 9 व 15 दिसंबर को शादी के लिए शुभ दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित, घोड़ी व बैंड सब बुक
शादी के लिए  घोड़ी, बैंड, टैंट, कैटर्स आदि की बुकिंग काफी पहले हो चुकी है। हालत यह है कि बृहस्पतिवार को न तो राजधानी के कैटर्स खाली हैं और न ही बैंडवाले। इतना ही नहीं विवाह कराने वाले पंड़ितों की बुकिंग भी काफी पहले हो चुकी है। वहीं, आम जनता के साथ-साथ नेताओं के घर इतने निमंत्रण आए हुए हैं कि उनकी समझ मेंं नहीं आ रहा है कि किसके यहां जाएं और किसके यहां अन्य को भेजें।

देशभर में 38 लाख शादियों से बाजार में आएंगे 4.74 लाख करोड़ रुपये
कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने मंगलवार को दावा किया कि बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे शादियों के सीजन के दौरान देशभर में 13 दिनों में करीब 38 लाख शादियों से बाजार में 4.74 लाख करोड़ रुपये आएगे। 

शादियों के सीजन के मद्देनजर देश का व्यापारिक समुदाय उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछले साल इसी अवधि में लगभग 32 लाख शादियां हुईं थीं और 3.75 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान लगाया गया था। 

लिहाजा, इस साल छह लाख अधिक शादी और एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होेने का अनुमान है। कैट के महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल व अन्य पदाधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विभिन्न राज्यों के 30 विभिन्न शहरों को प्रमुख वितरण केंद्र के रूप में जाना जाता है। इन शहरों के प्रमुख व्यापारी संगठनों से बात करने के बाद यह अनुमान लगाया गया है कि देशभर में शादियों के इस सीजन में इस साल लगभग 38 लाख शादियां होंगी। 


खरीदारी और विभिन्न सेवाओं के मामले में लगभग 4.74 लाख करोड़ का व्यापार होने का अनुमान है। जबकि दिल्ली में इस सीजन में चार लाख से अधिक शादियां और लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed