फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Relief: Three special trains to run for Bihar on Chhath

राहत : छठ पर बिहार के लिए तीन विशेष ट्रेनें चलेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
शकूरबस्ती से पटना और झंझारपुर के लिए नवंबर में आठ-आठ फेरे, मालदा टाउन से दिल्ली होते हुए भी चलेगी विशेष ट्रेन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छठ और त्योहारी सीजन में बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे तीन विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इनमें शकूरबस्ती से पटना और झंझारपुर के लिए दो अनारक्षित विशेष ट्रेनें शामिल हैं। वहीं, मालदा टाउन से शकूरबस्ती के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।
पटना के लिए आठ फेरे लगाएगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 04404/04403 शकूरबस्ती-पटना जंक्शन-शकूरबस्ती अनारक्षित त्योहारी विशेष एक्सप्रेस शकूरबस्ती से 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को चलेगी। वापसी में पटना जंक्शन से यह ट्रेन 6, 7, 8, 11, 12, 13, 14 और 15 नवंबर को रवाना होगी। शकूरबस्ती से ट्रेन दोपहर 3:15 बजे प्रस्थान करेगी। रास्ते में नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, मीरजापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर होते हुए पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में भी इसका संचालन इसी मार्ग से होगा। ट्रेन में अनारक्षित श्रेणी के डिब्बे होंगे।
विज्ञापन

झंझारपुर के लिए भी आठ फेरे
ट्रेन संख्या 04410/04409 शकूरबस्ती-झंझारपुर जंक्शन-शकूरबस्ती अनारक्षित त्योहारी विशेष एक्सप्रेस शकूरबस्ती से 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को रवाना होगी। वापसी में झंझारपुर से यह ट्रेन 6, 7, 8, 11, 12, 13, 14 और 15 नवंबर को चलेगी। शकूरबस्ती से इसका प्रस्थान दोपहर एक बजे निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालदा टाउन से 16 अक्तूबर को चलेगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 03439/03440 मालदा टाउन-शकूरबस्ती-मालदा टाउन विशेष ट्रेन मालदा टाउन से 16 अक्तूबर और शकूरबस्ती से वापसी में 17 अक्तूबर को रवाना होगी। इसमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे।

दिल्ली छावनी में नौ ट्रेनों का आज ठहराव नहीं
रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के कार्य के चलते नौ ट्रेनों का दिल्ली छावनी स्टेशन पर ठहराव 15 अक्तूबर तक स्थगित रहेगा। इनमें चेतक एक्सप्रेस (20474), जोधपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22491), आश्रम एक्सप्रेस (12915), रुणिचा एक्सप्रेस (14088), लालगढ़-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस (22471), बांद्रा-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस (12216), गरीब रथ (14312), सीकर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस (14713) और जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस (22422) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed