{"_id":"6a46b2683e4157a15f094319","slug":"relief-from-the-first-monsoon-rain-farmers-find-relief-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1010-113275-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मानसून की पहली बारिश से मिली राहत, किसानों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मानसून की पहली बारिश से मिली राहत, किसानों को मिली राहत
विज्ञापन
मानसून सक्रिय, 5 से 11 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। जून के आखिरी दिनों में पड़ी भीषण गर्मी और सूखे की मार झेल रहे आम जनमानस और किसानों के लिए राहत की खबर है। मानसून की पहली दमदार बारिश से न सिर्फ तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, बल्कि भीषण गर्मी से बेहाल पशु-पक्षियों को भी बड़ी राहत मिली है। इस बारिश ने सूखे खेतों की प्यास बुझाकर खरीफ की फसलों को संजीवनी दे दी है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, जून के सूखे के कारण फसलों की बुवाई बुरी तरह प्रभावित हो रही थी, लेकिन अब इस वर्षा से खेतों को जरूरी नमी मिल गई है। इससे खरीफ फसलों की बुवाई और बीजों के अंकुरण में तेजी आएगी। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान सरवर ने बताया कि इस बारिश के बाद अब खेतों में यूरिया की मांग तेजी से बढ़ जाएगी। वहीं, कृषक मुस्ताक का कहना है कि वर्तमान में हो रही 5 से 10 मिमी की हल्की बारिश फसलों के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे यूरिया मिट्टी में आसानी से घुलकर सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंच जाता है, जिससे फसल तेजी से बढ़ती है।
मौसम का पूर्वानुमान: अगले हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट : मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल (2-3 जुलाई) आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की 40% से 60% संभावना है। वहीं, असली दम 5 से 11 जुलाई के बीच दिखेगा, जब मानसून पूरी तरह सक्रिय होगा। विशेष रूप से 6 जुलाई (सोमवार), 7 जुलाई (मंगलवार) और 11 जुलाई को भारी बारिश और आंधी-तूफान की 50% से 65% तक आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों को मौसम देखकर ही खेतों में दवा या खाद का छिड़काव करने की सलाह दी है।