{"_id":"5d8423b88ebc3e016c139895","slug":"relief-from-purva-in-delhi-mercury-dropped-and-rain-expected-tonight","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरवा के झोंकों से मिली राहत, पारा गिरा, आज रात से बारिश के उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरवा के झोंकों से मिली राहत, पारा गिरा, आज रात से बारिश के उम्मीद
Fri, 20 Sep 2019 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 20 Sep 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
बारिश की उम्मीद
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह मौसम बीते 19 दिनों में सबसे राहत भरा रहा। पुरवा के झोंकों से लोगों को उमस से राहत मिली। शुक्रवार रात से शनिवार तक हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर रिकार्ड किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस व 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
सितंबर माह में अधिकतर दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। यहां तक कि इस महीने का अधिकतम तापमान 14 सालों में पहली बार सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा 11 सितंबर को दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं, इस महीने का न्यूनतम तापमान 24 सालों में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा बीते 13 सितंबर रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग के दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि तापमान गिरने की असल वजह पूरब से आने वाली सर्द हवाएं रहीं।