{"_id":"cba4bc5d52d6ad0dac79e5b40ce5687d","slug":"relationship-teenager-raped-by-uncle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते के मामा ने किया किशोरी से रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते के मामा ने किया किशोरी से रेप
अमर उजाला/गाजियाबाद
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में गंगनहर पर शुक्रवार दोपहर रिश्ते के मामा ने किशोरी (14) के साथ रेप किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की कोशिश की। बेहोश होने पर भाग गया।
विज्ञापन
इस संबंध में रेप और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वह किशोरी के पिता की विजयनगर में बृहस्पतिवार को हुई मृत्यु पर शोक जताने उसके घर आया हुआ था।
विज्ञापन
गांव से मवेशियों के लिए चारा लाने के बहाने उसे मोपेड पर बैठाकर ले गया था। मसूरी पुलिस ने बताया कि विजयनगर की रहने वाली पीड़िता दोपहर करीब तीन बजे गंगनहर की पटरी के पास खेत में बेहोश मिली।
विज्ञापन
होश आने पर राहगीरों को उसने दुखड़ा सुनाया। वे उसे थाने लेकर आए। लड़की के परिजनों को सूचना दी गई। थाने पहुंचे लड़की के बड़े भाई ने एफआईआर दर्ज कराई है।
परिवारवालों ने बताया कि लड़की के पिता की बृहस्पतिवार को मृत्यु हो गई थी। मसूरी क्षेत्र का रहने वाला आरोपी शोक संवेदना जताने आया हुआ था।
परिवार के सदस्य शुक्रवार को अंतिम संस्कार करा रहे थे। आरोपी लड़की को बहाने से यह कहकर ले गया कि गांव से मवेशियों के लिए चारा ले आते हैं और रास्ते में रेप कर भाग गया।