Rekha Gupta: 'सीएम रेखा का हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश', हमले को लेकर सचदेवा से केजरीवाल तक, किसने क्या कहा?
Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। सीएम पर हुए हमले को लेकर भाजपा ने निंदा की है। इस मामले में नेताओं ने प्रतिक्रिया भी दी है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा?
विस्तार
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई चल रही थी, इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति जनसुनवाई में आया। उसने सीएम को कुछ कागज दिए। इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आरोप है कि इसी दौरान उसने मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। इसके साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री के साप्ताहिक 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ। भाजपा ने हमले की कड़ी निंदा की है। सीएम पर हुए कथित हमले पर राजनीतिक दलो ने प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा?
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री हमेशा की तरह जनता से बात कर रही थीं। एक व्यक्ति उनके पास आया, कुछ कागज़ दिए और अचानक उनका हाथ पकड़कर उन्हें खींचने की कोशिश की। इस दौरान थोड़ी धक्का-मुक्की हुई। लोगों ने उसे पकड़ लिया। वो कौन है और अन्य सभी विवरणों की पुलिस जांच कर रही है। मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उनकी जांच की है। मैं उनसे मिला हूं, वे एक मज़बूत महिला हैं, ऐसा लगता है कि उनके सिर पर हल्की चोट लगी है। राजनीति में इस तरह की घटनाओं का होना निंदनीय हैं। जनसुनवाई जारी रहेगी।
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मैं जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। वे दिन-रात दिल्ली की चिंता करती हैं। यह विरोधियों की साज़िश है। इसके पीछे एक राजनीतिक साजिश लगती है। दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है। सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।"
दिल्ली के मंत्री परवेश साहिब सिंह और मुख्य सचिव मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर पहुंचे। आज सुबह जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने उन पर हमला किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि अपने आवास पर जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला अत्यंत निंदनीय है और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। जनसुनवाई का कार्यक्रम लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम है, जहां जनता अपने सवाल और संदेह बिना किसी डर या बाधा के मुख्यमंत्री तक पहुंचा पाती है। ऐसी पवित्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश कदापि स्वीकार नहीं की जा सकती। दोषियों पर उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि "यह दुखद है। जिसने भी यह हरकत की है, उसे पकड़ लिया गया है।
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आप नेता आतिशी ने ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा कि "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, "यह बहुत दुखद है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?..."
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "यह गृह मंत्रालय की विफलता है। इसकी उचित जांच होनी चाहिए..."
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि "यह बहुत दुखद है; राजनीति में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है... लेकिन भाजपा हिंसा की जननी है... लोग भाजपा से नाराज हैं। जिसने भी यह किया है उसकी जांच होनी चाहिए। लेकिन, जैसा कि भाजपा कहती थी, जब अरविंद केजरीवाल पर हमला होता था, तो वे दावा करते थे कि उन्होंने खुद यह हमला किया है। इसलिए अब आपको खुद देखना होगा कि यह एक दुर्घटना थी या उन्होंने इसे करवाया। लेकिन मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं, अगर यह हमला हुआ है, तो मैं निश्चित रूप से इसकी निंदा करता हूं और चाहता हूं कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई हो।
केजरीवाल ने की हमले की निंदा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों का मतभेद और विरोध स्वीकार्य है, लेकिन हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 20, 2025
मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। आशा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हों।
यह गहरी नफरत से भरा हमला है: कपिल मिश्रा
#WATCH | On the attack on Delhi CM Rekha Gupta, Delhi Minister Kapil Mishra says, "This is not an ordinary attack. This is an attack filled with deep hatred. It seems that the man had come with really bad intentions...We had never seen such an attack in Delhi politics...The man… pic.twitter.com/Ei9SZzU8rN
— ANI (@ANI) August 20, 2025