फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rekha Gupta inspects the metro pillars and directs posters and hoardings on the metro pillars to be removed

Delhi: 'दिल्ली को गंदा न करें', सीएम रेखा गप्ता ने मेट्रो के खंभों और सड़कों से पोस्टर हटाने के दिए निर्देश

Wed, 26 Mar 2025 12:29 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 26 Mar 2025 12:29 PM IST
सार

सीएम रेखा गुप्ता ने अनुरोध करते हुए कहा कि दिल्ली को गंदा न करें। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। मुख्यमंत्री से लेकर किसी भी अन्य व्यक्ति तक को नहीं है।

विज्ञापन
Rekha Gupta inspects the metro pillars and directs posters and hoardings on the metro pillars to be removed
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मेट्रो के खंभों और सड़कों से पोस्टर हटवा रही हैं। उन्होंने कहा, "सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। मुख्यमंत्री से लेकर किसी भी अन्य व्यक्ति तक को नहीं है। मेरा सबसे अनुरोध है कि दिल्ली को गंदा न करें। मेट्रो के खंभे हमारी दिल्ली की खूबसूरती हैं। यहां होर्डिंग, पोस्टर, बैनर नहीं लगाए जाने चाहिए।"

विज्ञापन

विज्ञापन

एक लाख करोड़ से दिल्ली होगी समृद्ध
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें यमुना की सफाई, महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा विकास सहित 10 क्षेत्रों पर जोर देते हुए राष्ट्रीय राजधानी को आत्मनिर्भर व समृद्ध बनाने का खाका पेश किया गया। मुख्यमंत्री ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय राजधानी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। यह पिछले वित्त वर्ष के बजट से 31.5 प्रतिशत ज्यादा है। बजट में छात्रों को लैपटॉप और अटल कैंटीन से गरीबों को 5 रुपये में खाना देने का भी प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री का भी कार्यभार संभाल रहीं सीएम ने 138 मिनट के बजट भाषण में कहा कि भ्रष्टाचार और अक्षमता का दौर अब समाप्त हो गया है। भाजपा नीत सरकार ने दिल्ली में 26 वर्ष के बाद बजट प्रस्तुत किया है। बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरकार ने अपने 2025-26 के बजट में पूंजीगत व्यय को दोगुना करके 28,000 करोड़ रुपये कर दिया है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट परिव्यय पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 31.5 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed