Independence Day 2022: 15 अगस्त के लिए लाल किले में फुल ड्रेस रिहर्सल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
लालकिले पर आज यानि 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल शुरू हुई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में 15 अगस्त को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के लिए तैयारियां की जा रही है। वहीं आज यानि शनिवार को लाल किले में समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल शुरू हुई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। लाल किले के आसपास कई किलोमीटर के दायरे को सुरक्षा-खुफिया एजेंसियों ने अपनी देखरेख में ले लिया है।
Delhi | Rehearsals for #IndependenceDay underway at the Red Fort. pic.twitter.com/eZ8gKnz7VH
— ANI (@ANI) August 13, 2022विज्ञापन
दिल्ली के चार मेट्रो स्टेशनों के कई गेट बंद
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशनों के कई गेट शनिवार सुबह 11 बजे तक बंद कर दिए गए हैं। ये स्टेशन आईटीओ, लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट हैं।
Security Update
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) August 13, 2022
Due to Independence Day dress rehearsal, the following gates are closed till 1100 hrs
- At ITO gate no 1, 2 & 3 are closed
- At Lalquila gate no 4 is closed
- At Jama Masjid gate no 3 & 4 are closed
- At Delhi Gate gate no 1, 4 & 5 are closed
डीएमआरसी ने ट्विट कर बताया कि आईटीओ मेट्रो स्टेशन पर गेट नंबर 1, 2 और 3 बंद रहेगा, लालकिला पर गेट नंबर 4 बंद किया गया है। जामा मस्जिद में गेट नंबर 3 और 4 बंद हैं व दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन पर गेट नंबर 1, 4 और 5 बंद रहेंगे। इनके अलावा सभी स्टेशन खुले हैं और अन्य गेटों का इस्तेमाल प्रवेश/निकास के लिए किया जा सकता है।
दिल्ली में कई मार्ग रहेंगे बंद
लालकिले पर आज यानि 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल दिवस व 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समरोह है। इसके चलते कई मार्ग बंद रहेंगे, जबकि कई मार्गों से ट्रैफिक परिवर्तित किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने दोनों दिन लालकिले की तरफ आने से बचने की सलाह दी है।
ये मार्ग सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगे
दोनों दिन कई मार्ग सुबह 4 बजे से लेकर 10 बजे तक सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगे। इन मार्गों पर केवल लेबल लगे वाहनों को आने-जाने की अनुमति होगी। ये मार्ग हैं- नेताजी सुभाष मार्ग दिल्ली गेट से छत्ता रेल तक, लोथियन रोड जीपीओ दिल्ली से चट्टा रेल तक, एस.पी.मुखर्जी मार्ग एच.सी.सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक, चांदनी चौक रोड फाउंटेन चौक से लाल किला तक, रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और नेताजी सुभाष मार्ग से इसकी लिंक रोड, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड व आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर यानी सलीमगढ़ बाईपास तक आउटर रिंग रोड।