फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Registration of pujari granthi samman yojana from Hanuman temple from today

Delhi: पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना... आज हनुमान मंदिर से पंजीकरण की शुरुआत; केजरीवाल ने की ₹18000 देने की घोषणा

Tue, 31 Dec 2024 05:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेवटर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेवटर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 31 Dec 2024 05:11 AM IST
सार

योजना के तहत पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 रुपये प्रतिमाह भत्ता मिलेगा। पूर्व सीएम केजरीवाल ने बताया कि मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे और वहां पुजारियों-ग्रंथियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
Registration of pujari granthi samman yojana from Hanuman temple from today
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा करते हुए कहा कि देश में पहली बार हम उनकी सहायता के लिए योजना शुरू कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे और वहां पुजारियों-ग्रंथियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे। आप कार्यकर्ता और नेता शहर भर के अन्य मंदिरों और गुरुद्वारों में भी पंजीकरण की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन

हालांकि पूर्व सीएम ने पंजीकरण प्रक्रिया के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश नहीं बताए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित मानदेय का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण की संख्या प्रक्रिया पूरी होने के बाद सार्वजनिक की जाएगी। योजना के तहत पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 रुपये प्रतिमाह भत्ता मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के एलान के बाद पूर्व सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भाजपा से हाथ जोड़कर विनती है कि जैसे उन्होंने हमारी महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को रोकने का प्रयास किया, कम से कम पुजारियों और ग्रंथियों के लिए शुरू की जा रही इस योजना को रोकने की कोशिश न करे। ऐसा करने से भाजपा को बहुत बड़ा पाप लगेगा। पुजारी और ग्रंथी हमारे और भगवान के बीच में एक ब्रिज का काम करते हैं। यह योजना समाज के प्रति उनके आध्यात्मिक योगदान और हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के उनके प्रयासों के प्रति श्रद्धांजलि है।

विज्ञापन

पुजारियों और ग्रंथियों की सेवा के प्रति सम्मान : आतिशी
मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जब आम आदमी पार्टी की फिर से सरकार बनेगी तो मंदिर के पुजारी और गुरुद्वारा के ग्रंथी को 18,000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। ये लोग पीढि़यों से हमारी संस्कृति और सभ्यता को बचाए हुए हैं और आगे बढ़ा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल का फैसला न केवल पुजारियों और ग्रंथियों की सेवा के प्रति सम्मान है, बल्कि हमारी विरासत को संरक्षित करने का संकल्प भी है।

पुजारियों व ग्रंथियों को भी धोखा दे रहे हैं केजरीवाल : सचदेवा
पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने केजरीवाल पर पुजारियों और ग्रंथियों के धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अब एक हारे हताश सुल्तान हैं। जो रोज नई लोकलुभावन घोषणाएं कर रहे हैं ताकि सत्ता में बने रह सकें। दिल्ली के विकास, मुख्यमंत्री बंगला निर्माण में घोटाला, एक बोतल पर एक बोतल मुफ्त शराब पर सवाल उठा रहे है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अब जितनी भी घोषणाएं कर लें दिल्ली वाले उनका यकीन नही करने वाले।

सचदेवा ने कहा कि महिला सम्मान, संजीवनी योजना जैसे छलावे के बाद अब पुजारी- ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की गई है। भाजपा पुजारी प्रकोष्ठ लंबे समय से वेतन भत्ते की मांग करता है। सरकार पर पुजारियों एवं ग्रंथियों के लिए वेतन देने का दबाव बनाया।  पुजारियों और ग्रंथियों को भी धोखे का शिकार केजरीवाल बना रहे हैं। सवाल यह है कि चुनावों से ठीक पहले ही क्यों आई इनकी याद। हिंदू विरोधी होने और सिर्फ इमामों को वेतन देने वाले केजरीवाल पुजारियों को धोखा दे रहे है। हैरानी की बात यह है कि वह मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को भी धोखा देने से नहीं हिचक रहे।  उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का विरोध किया था। अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को दिल्ली में बसाया।

पुजारियों को वेतन देने का वादा चुनावी स्टंट : भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने पुजारियों और ग्रंथियों को वेतन देने के आप के वादे को चुनावी स्टंट करार दिया है। वर्मा ने केजरीवाल पर चुनाव से पहले धर्म को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब हार सामने होती है, तब केजरीवाल को पुजारियों की याद आ रही है। पिछले 10 साल में उन्होंने केवल मस्जिदों के मौलवियों और एक खास धर्म को वोट बैंक के लिए तवज्जो दी।

वर्मा ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने करदाताओं के पैसे से मस्जिद के मौलवियों और उनके सहायकों पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए। हर मस्जिद को प्रति माह 50,000 रुपये दिए, लेकिन मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को नजरअंदाज किया। यह केवल एक राजनीतिक छलावा है। वह इसे पूरा नहीं करेंगे।

धर्म की राजनीति कर रही आप : यादव
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर भाजपा की राह पर चलते हुए धर्म की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये मासिक सम्मान राशि देने की घोषणा की है, जबकि दिल्ली की मस्जिदों के 150 पंजीकृत इमामों, 58 मुअज्जिनों और 2,000 से अधिक गैर-पंजीकृत इमामों और मुअज्जिनों का वेतन पिछले 17 महीनों से लंबित है।  यादव ने कहा कि केजरीवाल की पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना धार्मिक सहानुभूति हासिल कर वोट बटोरने का प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed