{"_id":"6a3bf6f5277f65798b0410e6","slug":"registration-for-the-monsoon-semester-at-jnu-begins-on-july-6-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-142482-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएनयू में मानसून सेमेस्टर के लिए छह जुलाई से पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएनयू में मानसून सेमेस्टर के लिए छह जुलाई से पंजीकरण
विज्ञापन
-हॉस्टल शुल्क पुरानी दरों पर होगा देना, 13 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मानसून सेमेस्टर पंजीकरण को लेकर कार्यक्रम जारी किया है। इस संबंध में जेएनयू परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने सर्कुलर जारी किया है। पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत छह जुलाई से होगी। पंजीकरण पूरी तरह ऑफलाइन होगी और शुल्क भुगतान पंजीकरण के समय करना होगा।
सर्कुलर के अनुसार छात्र 13 जुलाई तक पंजीकरण और 31 जुलाई 2026 तक छात्रों को पाठ्यक्रमों को जोड़ने और छोड़ने की सुविधा मिलेगी। इस अवधि के बाद किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं हाेगा। छात्रों को कक्षाओं में शामिल होने से पहले अपने छात्र फोलियो का सत्यापन करने की भी सलाह दी गई है। जो छात्र किसी वैध कारण से समय पर पंजीकरण नहीं कर पाएंगे वह बाद में आवेदन कर सकते है। ऐसे मामलों पर व्यक्तिगत आधार पर विचार किया जाएगा और आवश्यक होने पर विलंब शुल्क भी लगाया जा सकता है।
निर्धारित तिथि के बाद पंजीकरण कराने वाले छात्रों को विलंब शुल्क देना होगा। पहले सात दिनों तक 100 रुपये प्रतिदिन, अगले सात दिनों तक 200 रुपये प्रतिदिन और 14 दिनों के बाद 21 दिनों तक 500 रुपये प्रतिदिन की दर से जुर्माना लगेगा। वहीं विदेशी छात्रों के लिए ट्यूशन फीस के प्रतिशत के आधार पर लेट फीस निर्धारित की गई है। इसके अलावा पंजीकरण से पहले छात्रों को ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस, मेस शुल्क सहित सभी देय भुगतान जमा करने होंगे। हॉस्टल फीस पुरानी दरों पर लागू रहेगी।
विज्ञापन
वहीं यूजीसी के दिशा-निर्देशों के तहत 2021-22 और उसके बाद प्रवेश लेने वाले सभी छात्रों के लिए एबीसी/आपार आईडी अनिवार्य होगी। छात्रों को परामर्श दिया गया है कि वह अपनी आईडी का सत्यापन कर लें और यह सुनिश्चित करें कि उसमें दर्ज नाम जेएनयू के रिकॉर्ड से मेल खाता हो। नाम या आईडी में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर डिजीलॉकर पर ग्रेड अपलोड नहीं किए जा सकेंगे।