फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mahila Samman and Sanjeevani Yojana Registration Start Date Know Schemes Benefits in Hindi

केजरीवाल का एलान: कल से शुरू होगा महिला सम्मान और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन, घर बैठे मिलेगी ये सुविधा

Sun, 22 Dec 2024 02:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 22 Dec 2024 02:10 PM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि हमारी टीम घर-घर जाकर संजीवनी योजना और महिला सम्मान योजना के लिए पंजीकरण करेगी। इसके लिए दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है। 

विज्ञापन
Mahila Samman and Sanjeevani Yojana Registration Start Date Know Schemes Benefits in Hindi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : x/aap

विस्तार

दिल्ली की महिलाओं और बुजुर्गों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली में कल से महिला सम्मान और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की है। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हाल ही में हमने दो योजनाओं की घोषणा की थी, एक महिला सम्मान योजना, हमारी महिलाओं की सुविधा के लिए हमने घोषणा की थी कि हम उनके बैंक खातों में 2,100 रुपये जमा करेंगे। इसका पंजीकरण कल से शुरू हो रहा है। दूसरी घोषणा संजीवनी योजना की थी। इसके तहत 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा। मध्यम वर्ग की कोई सुध नहीं लेता। रिटायरमेंट के बाद कई परिवारों में बुजुर्गों की कोई सुध नहीं लेता। अब आप सरकार उनका इलाज कराएगी। इस योजना का पंजीकरण भी कल से शुरू हो जाएगा।' 
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि हमारी टीम घर-घर जाकर संजीवनी योजना और महिला सम्मान योजना के लिए पंजीकरण करेगी। इसके लिए दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है और आप वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि आपका वोट रद्द हुआ है या नहीं। वे (भाजपा) बड़े पैमाने पर वोट रद्द कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना 
आप ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना शुरू करने की घोषणा की थी। इसके तहत दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का इलाज मुफ्त होगा। अरविंद केजरीवाल ने योजना की घोषणा करते हुए कहा था कि दिल्ली वालों के लिए संजीवनी लेकर आया हूं। दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा। इलाज का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। ये केजरीवाल की गारंटी है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे।

महिलाओं के लिए ये योजना लाई दिल्ली सरकार
अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने सरकार एक हजार रुपये भेजेगी। वहीं, केजरीवाल ने चुनाव के बाद महिलाओं को एक हजार की जगह 2100 रुपये देने की भी बात कही। केजरीवाल का दावा है कि दोबारा आप की सरकार बनने पर यह राशि 2100 रुपये कर दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, हर महिला के अकाउंट हर महीने कुछ पैसे डलवाने का वादा बीते मार्च में किया था। 18 वर्ष से अधिक उम्र की हर महिला को योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो महिलाएं रजिस्ट्रेशन करेंगी उनके अकाउंट में हर महीने पैसे आने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed