{"_id":"0df878bdd7b5562a5fd6ac985d4f351c","slug":"register-by-january-15-true-false-pan-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जनवरी तक सही कराएं गलत पैनकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जनवरी तक सही कराएं गलत पैनकार्ड
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर विभाग में रजिस्टर्ड व्यापारी अपने पैन कार्ड की गलतियों को 15 जनवरी तक सही करा सकते हैं। इस निर्धारित तिथि के बाद जिस व्यापारी का पैन कार्ड गलत मिलेगा, उसकी ऑनलाइन सुविधाएं खत्म कर दी जाएंगी।
वाणिज्य कर विभाग में सभी कार्य ऑनलाइन किए जाने के बाद व्यापारियों को अपना पैन कार्ड देना जरूरी हो गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि सभी व्यापारियों को पैन कार्ड जरूरी है।
जनपद में 50 हजार से ज्यादा व्यापारी रजिस्टर्ड हैं। सभी के पैन कार्ड को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने में गलती हो सकती है।
इसलिए विभाग के कमिश्नर ने इन गलतियों को ठीक करने के लिए 15 जनवरी तक का समय दिया है। यदि ऐसा नहीं किया तो व्यापारी ऑनलाइन फार्म, रिटर्न, ई संचरण, ई संशोधन नहीं कर सकेंगे।