{"_id":"586a6ba54f1c1bff5115872a","slug":"refused-to-take-the-patient-to-the-ambulance-had-to-be-street-vendors","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल का अजीब फरमानः मजबूरी में बीमार पत्नी को रेहड़ी से घर ले गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल का अजीब फरमानः मजबूरी में बीमार पत्नी को रेहड़ी से घर ले गया युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 03 Jan 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस न मिली तो रेहड़ी पर मरीज को ले जाते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में एक मरीज को अस्पताल प्रशासन ने एंबुलेंस की कमी का हवाला देते हुए निजी वाहन से ले जाने का फरमान सुना दिया। जिस वजह से पीड़ित परिवार को फल बेचने वाली रेहड़ी को खाली करवाकर मरीज को घर लेकर जाना पड़ा।
विज्ञापन
मरीज ने इसकी शिकायत अस्पताल के उच्च अधिकारियों से करने की कोशिश की। लेकिन सीएमएस ने परिवार से मिलने से ही इनकार कर दिया। ममूरा निवासी उदय प्रताप ने बताया कि उसकी पत्नी के पैरों में नसों की दिक्कत है।
विज्ञापन
इस वजह से वह चल नहीं सकती। उदय ने बताया वो पिछले शनिवार को भी पत्नी को अस्पताल लेकर आए थे। उस दौरान भी अस्पताल प्रशासन ने एंबुलेंस देने से इनकार कर दिया था। उसके बाद मुझे गोद में बैठाकर पत्नी को घर लेकर जाना पड़ा। सोमवार को फिर से पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया।
विज्ञापन
आज फिर से अस्पताल प्रशासन से एंबुलेंस मांगी, लेकिन उन्होंने एंबुलेंस की कमी बताकर निजी वाहन से पत्नी को घर ले जाने के लिए बोल दिया। मजबूरी में भाई से सब्जी की रेहड़ी खाली करवाकर पत्नी को उसमें लिटाकर घर ले जाना पड़ा।
इतने पैसे नहीं है कि निजी ऑटो या गाड़ी कर सकें। उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत सीएमएस से करने गए थे, लेकिन सीएमएस ने भी मिलने से इनकार कर दिया। इस बारे में सीएमएस डॉ. एनएम माथुर से बात करने के लिए फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।