{"_id":"5fcfd9b18ebc3ecf7a5eed2f","slug":"reduction-in-active-patients-in-delhi-with-corona-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण के साथ दिल्ली में सक्रिय मरीजों में भी हो रही कमी, होम आइसोलेशन में और भी संख्या हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण के साथ दिल्ली में सक्रिय मरीजों में भी हो रही कमी, होम आइसोलेशन में और भी संख्या हुई कम
Wed, 09 Dec 2020 01:23 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच के लिए सैंपल देते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली में अब स्थिति पहले की तुलना में ठीक होने लगी है। संक्रमण दर में गिरावट होने के चलते नए संक्रमित मरीजों की संख्या भी महीनों बाद कम हुई है। ऐसे में सक्रिय मरीजों की बात करें तो पिछले छह दिन में ही हजारों की तादाद में मरीजों को स्वस्थ्य घोषित करते हुए आइसोलेशन अवधि को समाप्त किया है। बीते छह दिन में 9 हजार से अधिक सक्रिय मामले कम हुए हैं। बीते सोमवार तक दिल्ली में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 22486 पहुंच चुकी है जिनमें से 14,279 मरीज अपने अपने घरों में आइसोलेशन पर हैं।
विज्ञापन
गौर करने वाली बात है कि बीते 2 दिसंबर से रोजाना दिल्ली में औसतन 20 फीसदी से अधिक सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार तीन को 19, चार को 26.6, पांच को 81.3, छह को 26 और सात दिसंबर को 11 फीसदी सक्रिय मामले कम हुए हैं। हालांकि एक सच यह भी है कि देश के जिन राज्यों में सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज हैं उनमें दिल्ली भी शामिल है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल 3.83 लाख सक्रिय मामले हैं जिनमें से 54 फीसदी महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में हैं।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण दर के साथ साथ सक्रिय मरीजों की संख्या कम होने से काफी हद तक स्थिति नियंत्रण में आ रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो 27 नवंबर के बाद से ही दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या घट रही है। बीते 27 नवंबर को दिल्ली में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 38,181 थी। उस दौरान 23,134 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में थे। तब से लेकर अब तक अकेले होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों में 10 हजार के आसपास कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल के डॉ. महेश का कहना है कि ज्यादात्तर मरीज बिना लक्षण होने के चलते सक्रिय और रिकवरी दर दोनों बेहतर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की रिकवरी दर पूरे देश की बेहतर सूची में शामिल है। वहीं रोजाना डिस्चॉर्ज होने वाले रोगियों की नए संक्रमितों की तुलना में संख्या अधिक होने के चलते सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी निरंतर कम हो रहा है। प्रतिदिन सामने आने वाली यह स्थिति साप्ताहिक अध्ययन में और भी ज्यादा स्पष्ट हो सकती है। डाटा विशेषज्ञ प्रो रिजो एम जॉन का कहना है कि दिल्ली में साप्ताहिक स्थिति पर गौर करें तो पिछला एक सप्ताह जांच के लिहाज से अहम निकला है। दिल्ली में एक सप्ताह के दौरान औसतन 70 हजार से अधिक सैंपल की जांच रोजाना हुई है। जांच बढ़ने से संक्रमण दर भी कम हुई है।