फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Red Fort bomb blast Dr Shaheen Saeed and five others again in NIA custody

लाल किला बम धमाका: डॉ. शाहीन सईद समेत पांच अन्य दोबारा NIA की हिरासत में, विदेशी कनेक्शन की जांच जारी

Wed, 14 Jan 2026 10:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 14 Jan 2026 10:57 PM IST
सार

लाल किला के पास हुए कार बम ब्लास्ट मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने डॉ. शाहीन सईद सहित पांच आरोपियों को तीन दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेजा है। एनआईए धमाके की साजिश, फंडिंग, विदेशी हैंडलर समेत अन्य सवालों पर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
Red Fort bomb blast  Dr Shaheen Saeed and five others again in NIA custody
डॉ. शाहीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली के लाल किला के पास हुए कार बम ब्लास्ट मामले में आरोपी डॉ. शाहीन सईद सहित पांच आरोपियों को तीन दिन की हिरासत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिया है। कोर्ट ने एनआईए की दलील सुनने के बाद यह आदेश दिया, जिसमें एजेंसी ने धमाके की साजिश, फंडिंग, विदेशी हैंडलर और तकनीकी मदद से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जानने के लिए पूछताछ की जरूरत बताई थी।

विज्ञापन

आरोपियों में डॉ. शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान अहमद, जसिर बिलाल वानी (उर्फ दानिश), डॉ. अदील अहमद और डॉ. मुजम्मिल शकील शामिल हैं। इन सभी को 16 जनवरी 2026 को दोबारा कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। इससे पहले, डॉ. शाहीन सईद को पिछले महीने न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। एनआईए ने कोर्ट को बताया कि जांच में कई कड़ियां अभी सुलझानी बाकी हैं। धमाके की पूरी साजिश, फंडिंग के स्रोत, विदेशी हैंडलरों के संपर्क और तकनीकी सहायता से जुड़े राज खुलने बाकी हैं। एजेंसी ने इन आरोपियों से गहन पूछताछ की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए भीषण धमाके से जुड़ा है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और कई गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच में सामने आया कि यह धमाका एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था, जिसमें फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर रहे डॉ. उमर उन नबी मुख्य भूमिका में थे। डॉ. उमर कार में मौजूद थे और धमाके में उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed