फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Threat to blow up Noida Authority's new administrative office

यूपी: नोएडा प्राधिकरण के नए प्रशासनिक कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, अफरातफरी के बाद शुरू की गई जांच

Fri, 04 Sep 2026 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Sep 2026 02:04 AM IST
सार

मौके पर पहुंची बम निरोधक टीम ने बेसमेंट से लेकर सातवीं मंजिल तक गहनता से जांच की। करीब दो घंटे तक चली जांच के बाद धमकी को हॉक्स करार दिया गया।

विज्ञापन
Threat to blow up Noida Authority's new administrative office
नोएडा प्राधिकरण कार्यालय सेक्टर 96 में बम मिलने की सूचना के बाद पहुंचा बम निरोधक दस्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के नए प्रशासनिक कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे ई-मेल मिलते ही कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई। कार्यालय में मौजूद करीब 270 अधिकारी और कर्मचारियों को इमारत से निकालकर परिसर में जाने को कहा गया। मौके पर पहुंची बम निरोधक टीम ने बेसमेंट से लेकर सातवीं मंजिल तक गहनता से जांच की। करीब दो घंटे तक चली जांच के बाद धमकी को हॉक्स करार दिया गया। हालांकि इसके बाद भी अधिकांश कर्मचारी कार्यालय में नहीं बैठे, जिससे कामकाज प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्राधिकरण की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे धमकी प्राप्त हुई। प्राधिकरण अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अंग्रेजी में भेजे गए मेल में खालिस्तान जिंदाबाद लिखा होने की पुष्टि हुई है। ई-मेल में कि परिसर केे अंदर बम रखे जाने की बात लिखी थी। इसके बाद दफ्तर खाली करा दिया गया। परिसर के हर कमरे की छानबीन की गई। पार्किंग में खड़े वाहनों की भी जांच की गई। मुख्य द्वार से प्रवेश लेने वाले वाहनों की डिग्गी खोलकर भी जांच की गई।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12:30 बजे से 2:30 बजे तक चले बम निरोधक दस्ते से पूरी इमारत की जांच की। जांच में कुछ नहीं मिलने के बाद अधिकारियों को दफ्तर में जाने को कहा गया। फिलहाल पुलिस ई-मेल कहां से भेजा गया इसकी छानबीन कर रही है। धमकी के बाद कार्यालय में कामकाज का माहौल भी प्रभावित रहा। अधिकांश अधिकारी कार्यालय में नहीं बैठे। परिसर में मौजूद लोगों के बीच भी सुरक्षा को लेकर चर्चा होती रही। अधिकारियों ने आगामी दिनों में भी परिसर में जांच बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में हुआ था कार्यालय का लोकार्पण
करीब 390 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कार्यालय का लोकार्पण 27 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। नए भवन में प्राधिकरण का प्रशासनिक कामकाज संचालित होता है। नए प्रशासनिक कार्यालय को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है।

नोएडा-ग्रेनो में बम से उड़ाने की धमकी के मामले

  • मई 2024: डीपीएस सेक्टर-30 नोएडा, डीपीएस सेक्टर-122 और डीपीएस नॉलेज पार्क-5 ग्रेटर नोएडा समेत स्कूलों को ई-मेल से भेजी गई धमकी।
  • फरवरी 2025: स्टेप बाय स्टेप, द हेरिटेज, ज्ञानश्री और मयूर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
  • फरवरी 2025: सेक्टर-168 स्थित शिव नादर स्कूल को बम धमकी का ई-मेल मिला, जांच में कुछ नहीं मिला।
  • दिसंबर 2025: नोएडा के नौ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले, जांच में कुछ नहीं मिला।
  • 23 जनवरी 2026: नोएडा के 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल भेजे गए। धमकियां फर्जी निकलीं।

दोपहर 12 बजे ई-मेल पर प्राधिकरण कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। शुरुआती जांच में ईमेल को हॉक्स मेल माना जा रहा है। अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।


-मनीषा सिंह, एडीसीपी

गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी
सेक्टर-34 स्थित गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार सुबह 11:38 बजे निगम की आधिकारिक ई-मेल पर भेजे गए संदेश में दोपहर 1:11 बजे बम धमाके की धमकी दी गई थी। ई-मेल की जानकारी मिलते ही निगम कार्यालय को खाली करा दिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। करीब डेढ़ घंटे चली जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर इसे हॉक्स कॉल माना गया। पुलिस के अनुसार धमकी भरी ई-मेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजी गई थी।

इसमें में भाजपा के खिलाफ कई बातें लिखी गई थीं। इसमें 700 किसानों की मौत का बदला लेने का भी उल्लेख था। साथ ही पंजाब के भटिंडा समेत अन्य स्थानों पर आने वाले दिनों में धमाके करने की धमकी दी गई थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। ईमेल आईडी के आधार पर साइबर पुलिस की टीम जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed