दिल्ली विधानसभा चुनावः पिंक बूथ पर पहली बार मतदान करने वालों के लिए रेड कारपेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली के समसपुर जागीर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने पिंक बूथ में फर्स्ट टाइम वोटरों के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया गया है। इस पोलिंग स्टेशन को गुलाबी पर्दों और गुबारों से सजाया गया है। इसके अलावा यहां आने वाले मतदाताओं को चॉकलेट खिलाकर मुंह मीठा कराया जाएगा। मतदाताओं के लिए बॉरबॉर्न की चॉकलेट मंगाई गई है। यहां नए वोटरों का खास तरीके से स्वागत किया जाएगा। इन्हें गुलाब का फूल भी भेंट किया जाएगा।
राजनीतिक पार्टियों की निगाहें अब कार्यकर्ताओं पर
राजनीतिक पार्टियों की निगाहें अब अपने-अपने कार्यकर्ताओं पर ही टिकी है। बूथ तक वोटरों को लेकर पहुंचना, बूथ प्रबंधन ठीक से संभालना और जीत दर्ज कराना अब कार्यकर्ताओं के कंधों पर ही है। केंद्रीय नेतृत्व का भी कहना है कि अगर वोटर को बूथ तक पहुंचाने में सफल रहे तो फिर भाजपा की जीत पक्की है।
चुनाव की पूर्व संध्या पर भाजपा के सभी प्रत्याशी व राष्ट्रीय नेता कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने में जुटे रहे। कॉल सेंटर से लगातार संपर्क के साथ ही गठित टास्क फोर्स रातभर गश्त पर रही।
शुक्रवार के दिन भाजपा ने त्वरित एक्शन प्लान के तहत काम किया। एक तरफ मंडल के कार्यकर्ताओं का मान-मनोव्वल का खेल चला तो वहीं नेता उनसे कहते नहीं थके कि अब सारा दारोमदार आप पर ही है।
रणनीति के तहत दिल्ली के सातों सांसदों को इस मुहिम में जोड़ने के साथ ही पार्षद व पूर्व पार्षदों को हिदायत दी गई है कि वह शुक्रवार को अपने-अपने क्षेत्र में वोटरों को बाहर निकालने का काम करें।
बृहस्पतिवार देर रात तक पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर भी जारी रहा। मंडल के कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट और मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की तरकीब भी समझाई गई।
दूसरी तरफ सभी मंडलों में भाजपा ने संघ के 2-2 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी कमान संभालने के लिए सभी बूथ पर भेज दिया। मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संघ के नेताओं ने चुनावी रणनीति तैयार की।