फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rainfall is expected till the end of May Delhi Weather

Delhi Weather: 25 से 30 मई तक बारिश की संभावना, धीरे-धीरे चढ़ेगा पारा, 37-40 डिग्री के बीच बना रहेगा तापमान

Sat, 24 May 2025 10:20 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 24 May 2025 10:20 PM IST
सार

अगले सप्ताह प्री मानसून गतिविधियों के बढ़ने की संभावना है। वहीं, रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली कड़केगी। इस दौरान तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है।

विज्ञापन
Rainfall is expected till the end of May Delhi Weather
दिल्ली में बारिश की संभावना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में मई महीने के अंत तक बारिश होने का अनुमान है, ऐसे में मौसम खुशनुमा रहेगा। बारिश के बावजूद पारा धीरे-धीरे चढ़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने व तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 30 मई को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। तापमान 37-40 डिग्री के बीच बना रहेगा। 

विज्ञापन


अगले सप्ताह प्री मानसून गतिविधियों के बढ़ने की संभावना है। वहीं, रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली कड़केगी। इस दौरान तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है, जो गरज के साथ अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन


शनिवार को चुभन भरी गर्मी महसूस की गई
शनिवार को चुभन भरी गर्मी महसूस की गई। दिनभर आसमान साफ रहने व तेज धूप निकलने के कारण एनसीआर के लोगों का हाल बेहाल रहा। लोग घर या दफ्तर से बाहर निकलते ही पसीना पोंछते नजर आए। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 49 फीसदी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तरी हरियाणा के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिज में सबसे अधिक तापमान रहा
रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 38.1, पालम में 37.6 और लोधी रोड में 37.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर, रिज और पालम में 27.6 डिग्री दर्ज हुआ।

हवा की तेज गति से प्रदूषण में सुधार
राजधानी में हवा की गति तेज होने के कारण वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 141 दर्ज किया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। इसमें शुक्रवार की तुलना में 12 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि मंगलवार तक हवा मध्यम श्रेणी में ही बरकरार रहेगी। ऐसे में लोगों को प्रदूषित हवा से कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना है। शनिवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली।


गाजियाबाद में एक्यूआई सबसे कम दर्ज हुआ
रविवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है। सोमवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने का अनुमान है। इसके अलावा मंगलवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 143 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में एक्यूआई सबसे कम दर्ज हुआ। यहां सूचकांक 75 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। इसके अलावा, नोएडा में 116 और ग्रेटर नोएडा में 94 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed