फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, आज होंगे और बुरे हालात, रविवार रहा साल का सबसे गर्म दिन

Mon, 10 Jun 2019 09:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Jun 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
red alert for accute summer in delhi sunday recorded hottest day of year
दिल्ली की गर्मी - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में रविवार को एक बार फिर तापमान ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 44 डिग्री तापमान और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हो गए। तापमान में बढ़ोतरी के कारण रविवार को दिल्ली में औरेंज अलर्ट जारी किया गया।

red alert for accute summer in delhi sunday recorded hottest day of year
summer in delhi - फोटो : पीटीआई

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में पारा 43.8 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वर्ष 2015 में 9 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 

red alert for accute summer in delhi sunday recorded hottest day of year
गर्मी में पानी में नहाते लोग - फोटो : पीटीआई

सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ने की आशंका है। भीषण गर्मी की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट घोषित किया है। लिहाजा, लोगों को गर्मी की मार से बचकर रहना होगा। बुधवार और बृहस्पतिवार के लिए भी दिल्ली में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
red alert for accute summer in delhi sunday recorded hottest day of year
summer in delhi - फोटो : पीटीआई

इस बीच अधिकतम तापमान 43 और 42 डिग्री रहने की आशंका है। इन तीन दिनों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी के साथ गर्जन की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को भी दिल्ली का तापमान करीब 43 डिग्री रहने की संभावना है। इसके लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
red alert for accute summer in delhi sunday recorded hottest day of year
summer in delhi - फोटो : पीटीआई

पालम केंद्र पर पारा पहुंचा 46 डिग्री
रविवार को दिल्ली के पालम और आयानगर मानक केंद्र पर अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, जाफरपुर केंद्र पर अधिकतम पारा 45.6 डिग्री, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स केंद्र पर 45.5 डिग्री, रिज केंद्र पर 44.9 डिग्री, मुंगेशपुर और नजफगढ़ केंद्र पर 44.4 डिग्री और लोधी रोड मानक केंद्र पर 44.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed